अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump भारत के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। अपने यात्रा के क्रम में Donald Trump अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली जाएंगे। सरकार Donald Trump के दौरे को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसके लिए सुरक्षा और प्रवास और खान-पान समेत Trump की रूचि का भी ध्यान रखा जा रहा है। अहमदाबाद और ताज का दीदार के बाद दिल्ली में Trump के प्रवास को यादगार बनाया जा रहा है। दिल्ली में Trump पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों की तरह मौर्या होटल में प्रवास करेंगे। ऐसे में इस शानदार पांच सितारा होटल के बारे में जानना दिलचस्प होगा।
अमहदाबाद और ताजमहल देखने के बाद Trump अपने परिवार के साथ दिल्ली में रुकेंगे। Trump के रात्रि विश्राम के लिए मौर्या होटल के प्रेसिडेंशियल फ्लोर पर चाणक्य सुइट बुक किया गया है। चाणक्य सुइट में एक रात ठहरने का किराया 8 लाख रुपये है। चाणक्य सुइट चाणक्यपुरी में 4600 स्कवायर फीट के क्षेत्र में बनाया गया है। इसमें विशेष दरवाजा, तेज गति से चलनेवाला एलिवेटर और मेहमान की सुरक्षा के लिए चाक चौबंद कंट्रोल रूम है। इसकी खिड़की में बुलेट प्रूफ ग्लास लगाया गया है। सुइट में 2 रूम, एक बड़ा लिविंग रूम, 12 सीटर निजी डाइनिंग रूम के साथ छोटा स्पा मुख्य आकर्षण का केंद्र है। प्रेसिडेंशिलय सुइट में उद्योगपतियों के साथ मीटिंग करने की भी विशेष व्यवस्था है। पारंपरिक रूप लिये हुए तैयब मेहता की पेंटिंग्स को सुइट की दीवारों पर लगाया गया है।
होटल में चेक-इन के बाद Trump परिवार का भारतीय अंदाज से स्वागत होगा। अंदर दाखिल होने पर उन्हें फूलों से बनायी गयी रंगोली पेश की जाएगी। बताया जा रहा है कि एक हाथी को भी उनके स्वागत का हिस्सा बनाया जाएगा। अमेरिकी परिवार के खान-पान की भी विशेष व्यवस्था की गई है। होटल में Trump जिस जगह भोजन करेंगे उसका नाम ‘बुखारा रेस्टोरेंट’ है। राष्ट्रपति के मेनू में क्या होगा, इसके बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है। अलबत्ता, उनके खाने में एक विशेष प्लेट को भारतीय मिठाइयों से सजाया गया है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और बिल क्लिनटन के दौरे में भी उनके प्रवास पर विशेष प्लेट आकर्षण का केंद्र रहा था। इतना ही नहीं होटल में Donald Trump की रूचि के अनुसार खान-पान की व्यवस्था का भी ख्याल रखा जा रहा है।
ऐसा नहीं है कि Trump प्रेसिडेंशिलय सुइट में ठहरनेवाले दुनिया की पहली बड़ी हस्ती हैं। बल्कि इससे पहले भी अन्य दुनिया के राजनेता यहां प्रवास कर चुके हैं। किंग अब्दुल्ला, वलादीमिर पुतिन, ब्रुनेई के सुल्तान, टोनी ब्लेयर और दलाल लामा जैसी शख्सियतों ने सुइट में विश्राम किया है। रिपोर्ट के अनुसार, मौर्या होटल अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला की आगवानी को यादगार बनाने के लिए अंतिम रूप देने में जुटा है। होटल में चेक-इन के बाद Trump परिवार का भारतीय परंपरा से स्वागत होगा। अंदर दाखिल होने पर उन्हें फूलों से बनायी गयी रंगोली पेश की जाएगी। बताया जा रहा है कि एक हाथी को भी उनके स्वागत का हिस्सा बनाया जाएगा।

