breaking news

20 मार्च 2026 से प्रीमियम पेट्रोल के कीमतों में बढ़ोतरी,जानिए नई कीमत

देशभर में प्रीमियम पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। 20 मार्च 2026 से नई कीमतें लागू हो गई हैं, जिसके तहत विभिन्न ऑयल कंपनियों के प्रीमियम फ्यूल महंगे हो गए हैं। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के ‘स्पीड’, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के ‘पावर’ और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के ‘XP95’ पेट्रोल की कीमतों में 2.09 रुपये से लेकर 2.35 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है।

रेगुलर पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं
हालांकि, आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि फिलहाल साधारण पेट्रोल (रेगुलर पेट्रोल) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनियों द्वारा प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में यह वृद्धि ऐसे समय पर की गई है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इससे आने वाले समय में ईंधन की कीमतों पर और असर पड़ सकता है। भारत के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव (मार्केटिंग एवं तेल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा है कि पेट्रोल और डीज़ल का प्राइस डीरेगुलेट हो गया है। अभी पेट्रोल और डीजल का प्राइस नहीं बढ़ा है। सिर्फ प्रीमियम पेट्रोल का प्राइस बढ़ा है।

इंडस्ट्रियल डीजल भी जोरदार महंगा
कंपनियों के ताजा फैसले के बाद इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में 22.02 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1