प्रशांत किशोर पर लॉकडाउन के बीच कार्गो विमान से कोलकाता जाने का आरोप

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर NDA के नेताओं ने Lockdown के दौरान कार्गो विमान से दिल्ली से कोलकाता जाने का आरोप लगाया है। सरकार और एविएशन अधिकारियों निर्देश पर दिल्ली, कोलकाता और गुवाहाटी एयरपोर्ट की 72 घंटे की CCTV फुटेज खंगाली गई है, ताकि इन आरोपों की जांच की जा सके। पिछले 3 दिन के भीतर दिल्ली और कोलकाता के बीच 9 कार्गो विमानों ने उड़ान भरी है। एविएशन अधिकारियों ने एयर इंडिया, स्पाइस जेट और ब्लू डॉर्ट जैसी एविएशन कंपनियों से भी उड़ानों के संबंध में जानकारी मांगी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Lockdown पर केंद्र सरकार से टकराव के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर को कोलकाता बुलाया था। बताया गया कि PK कार्गो फ्लाइट से कोलकाता पहुंचे और वे सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर चल रही खबरों की निगरानी के साथ ही विपक्षी पार्टी और मीडिया चैनल्स के आरोपों पर जवाबी कार्रवाई की रणनीति तैयार करेंगे।

JDU नेता डॉ. अजय आलोक ने कहा- एक से एक दुर्लभ जीव इस पृथ्वी पर उपलब्ध हैं। कार्गो विमान से डॉक्टर, नर्स, पारामेडिकल, मास्क, सेनेटाइजर, वेंटिलेटर और अन्य जरूरी समान मंगवाते हैं। ममता बनर्जी ने इतना भारी समान मंगवाया। प्रशांत को शर्म आनी चाहिए। Lockdown का ऐसा उल्लंघन नहीं देखा गया। कार्गो प्लेन से आदमी कैसे चला गया? क्या वे कोलकाता में और बीमारी फैलाने गए हैं। पीके तो बिहार में डेढ़ लाख लोगों को खाना खिलाने की बात कहते थे। एक बार पैराशूट से बिहार में ही कूद जाते।

BJP के बिहार प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा- पीके लॉकडाउन में कार्गो फ्लाइट में छुपकर कोलकाता गए। प्रशांत की यात्रा का विवरण सार्वजनिक किया जाए। इस कोरोना के कहर के दौर में लॉकडाउन के बीच संबंधित कार्गो फ्लाइट की यात्रा करने का परमिशन उन्हें किसने दी? प्रशांत ने कार्गो के भीतर छुपकर दिल्ली से कोलकाता की अवैध यात्रा की है।

प्रशांत किशोर ने कहा- आरोप लगाने वाले आरोपों की सच्चाई साबित करें। केंद्र में BJP की सरकार है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय और उड़ान संचालित करने वाला डायरेक्टॉरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन, दोनों केंद्र सरकार के नियंत्रण में है। अगर मैंने कार्गो प्लेन से यात्रा की है तो वे जब चाहें पूरा ब्योरा लोगों के सामने रख सकते हैं। पूरा ब्योरा लोगों के सामने पेश करना चाहिए। उनके आरोप सच साबित हुए तो मैं सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लूंगा। नहीं साबित हुए तो BJP व JDU के नेताओं को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1