bihar assembly election 2020

बिहार का रण: जावड़ेकर ने एलजेपी को बताया ‘वोटकटवा’ बोले भ्रम फैला रहे है चिराग पासवान

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर जारी है। राज्‍य की सियासी सरगर्मियां अब चरम पर हैं। दूसरे चरण के नामांकन का आज अंतिम दिन है। मुख्‍यमंत्री Nitish Kumar और Tejaswi yadav समेत बिहार के तमाम बड़े नेताओं की ताबड़तोड़ चुनावी जनसभाएं चल रही हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री Prakash Javadekar ने Chirag Paswan पर बड़ा आरोप लगाया है। Prakash Javadekar ने कहा, ‘चिराग पासवान ने बिहार में अलग राह पकड़ी है। वह BJP के वरिष्‍ठ नेताओं का नाम लेकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। हमारी कोई बी और सी टीम नहीं है। NDA को इस बार स्‍पष्‍ट बहुमत मिलेगा।’ Prakash Javadekar ने Chirag Paswan की पार्टी को ‘वोटकटवा’ कहा है।

इससे पहले सुशील कुमार मोदी ने भी चिराग पर निशाना साधा था। सुशील कुमार मोदी ने लोजपा को लेकर कड़ा संदेश दिया था। उन्‍होंने कहा कि हमारा गठबंधन लोकसभा चुनाव में लोजपा (LJP) के साथ था लेकिन विधानसभा में नहीं है। मोदी ने कहा कि यह कोई आवश्यक नहीं है कि केंद्र में अगर समझौता है तो राज्य में भी होगा। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि लोगों को भ्रम में नहीं रहना चाहिए। जो लोग भ्रम पैदा कर रहे हैं वह जल्द खत्म होगा।

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लोजपा का इस विधानसभा चुनाव में हमारे साथ कोई गठबंधन नहीं है। इससे पहले भी महाराष्ट्र में शिवसेना और BJP सरकार थी लेकिन गुजरात में हमारे साथ नहीं थे। मोदी ने कहा कि गठबंधन का होना और ना होना सामान्य बात है। मालूम हो कि बिहार चुनाव में NDA में 4 दलों को होने के बाद BJP और JDU द्वारा लगातार कही जा रही है इसमें BJP और JDU के अलावा मुकेश साहनी की VIP और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा शामिल है।


दरअसल, बिहार में होने वाले चुनाव से ठीक पहले लोजपा ने JDUके खिलाफ कड़े तेवर दिखाते हुए जो फैसला लेने के संकेत दिए थे उसे चुनाव की घोषणा के दौरान भी जारी रखा। यही कारण है कि लोजपा ने लगभग ऐसी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं जहां से NDA की तरफ से JDU ने अपने उम्मीदवार दिए हैं।


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Chirag Paswan पिता रामविलास पासवान की मृत्यु के बाद अपने घर पर ही हैं लेकिन वो लगातार अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों से बात कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1