दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे पुर्तगाल के पीएम एंटोनियो कोस्टा

पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा अपने दो दिवसीय दौरे के लिए आज सुबह भारत पहुंच चुके हैं। आपको बता दें 19 दिसंबर यानी आज महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर आयोजित समारोह की आयोजन समिति की दूसरी बैठक होने है जिसके लिए मुख्य रूप से पीएम मोदी ने एंटोनियो कोस्टा को आमंत्रित किया था। इस आयोजन समिति की बैठक की अध्यक्षता भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे।

सूत्रो की माने तो पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा तय कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आधिकारिक वार्ता करेंगे। आपको बता दें तीन साल की अवधि में दोनो देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच ये तीसरी आधिकारिक बैठक होगी। भारत और पुर्तगाल के बीच उच्च स्तरीय राजनीतिक आदान-प्रदान ने द्विपक्षीय संबंधों को एक मजबूत गति प्रदान की है, जिसमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी, रक्षा, स्टार्टअप, शिपिंग, युवा एक्सचेंज और संस्कृति जैसे कई नए क्षेत्र शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1