झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को परखने भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा रांची पहुंचे। रांची आगमन के बाद वे होटल रेडिशन ब्ल्यू पहुंचे, जहां राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उनकी बैठक चली। इस क्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त ने सभी दलों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव का भरोसा दिया। सुनील अरोड़ा दो दिनों तक यहां रुकेंगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था समेत तमाम चुनावी गतिविधियों की वे खुद ही समीक्षा करेंगे। इस क्रम में JMM ने निर्वाचन आयोग के समक्ष केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की शिकायत दर्ज कराई। वन कानून के ड्राफ्ट में संशोधन को पार्टी ने चुनाव को प्रभावित करने वाला बताया और उन पर कार्रवाई की मांग की।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
