PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पांच देशों का दौरा आज से शुरू हो गया है। पीएम मोदी के दौरे की शुरुआत UAE से हो गई है। इसके बाद पीएम नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी सुबह साढ़े आठ बजे UAE के लिए रवाना हुए और अब वह यूएई पहुंच गए हैं। आबू धाबी में पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान से मुलाकात की है। इस दौरान दोनों देशों के बीच लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस। LPG और रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से जुड़े दो अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। UAE ने तेल उत्पादक देशों के समूह OPEC से बाहर निकलने का फैसला किया है। ऐसे में दोनों देशों की साझीदारी अहम हो सकती है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक दोनों नेता द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
पीएम की इस यात्रा का फोकस एनर्जी है। पीएम मोदी के UAE दौरे पर दोनों देशों के बीच बड़ी डील हो सकती है। जिसमें खास तौर पर ऊर्जा सहयोग के दुनिया के हालात पर भी बात होगी। ईरान जंग की वजह से सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। ऐसे में भारत अपनी तेल और गैस की जरूरतों के लिए यूएई के साथ लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस। LPG और रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार को लेकर दो बड़े समझौतों पर मुहर लगा सकता है।
पीएम मोदी का UAE दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब देश में तेल बचाने की मुहिम चल रही है। रूस से तेल खरीदने की अमेरिकी छूट भी खत्म होने जा रही है। ये छूट 16 मई तक के लिए दी गई है। अगर अमेरिका इस छूट को आगे नहीं बढ़ाता है, तो भारत को रूस से कच्चे तेल के आयात को कम करना पड़ सकता है। इस बीच भारत ने अमेरिका से रूसी तेल पर दी गई छूट बढ़ाने की अपील की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई दिल्ली ने वॉशिंगटन से कहा है कि मौजूदा हालात में एनर्जी सप्लाई बनाए रखना बहुत जरूरी है। अगर तेल के बाज़ार में हालात यूं ही बने रहे तो इसका असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। विदेश मंत्रालय ने इन रिपोर्ट्स पर कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट की भी कोई प्रतिक्रिया इस पर नहीं आई है। ऐसे में पीएम मोदी का UAE दौरा काफी अहम माना जा रहा है। आइए जानते हैं इस दौरे से जुड़ी हर अपडेट हमारे इस Live Blog में…
भारत हर परिस्थिति में UAE के साथ- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा- “भारत हर परिस्थिति में UAE के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा। जल्द से जल्द शांति और स्थिरता की बहाली के लिए भारत हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है। हम आने वाले समय में हर क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ते रहेंगे।”
हम UAE पर हुए हमलों की कठोर निंदा करते हैं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा- “UAE पर हुए हमलों की हम कठोर निंदा करते हैं। UAE को जिस तरह से निशाना बनाया गया, यह किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। इन कठिन परिस्थितियों में आपने जिस संयम, साहस का परिचय दिखाया है, यह बहुत ही सराहनीय है…पश्चिम एशिया क्षेत्र में युद्ध की परिस्थिति का प्रभाव आज पूरे विश्व पर दिखाई दे रहा है। भारत ने हमेशा समस्याओं के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति को प्राथमिकता दी है।”
मैं यूएई के राष्ट्रपति से मिलने के लिए उत्सुक था- पीएम मोदी
यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं आपसे फोन पर बात करता रहता था, लेकिन मैं आपसे व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए बहुत उत्सुक था…”
समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की उपस्थिति में भारत और यूएई ने समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया।
पीएम मोदी ने जताया यूएई के राष्ट्रपति का आभार
यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आपने पिछले कुछ दिनों में (भारत में) प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं।”
पीएम मोदी अपने दूसरे घर में आए हैं- यूएई के राष्ट्रपति
अबू धाबी, यूएई: यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आपके हार्दिक स्वागत के लिए मैं आपका तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। जैसा कि आपने कहा – मैं अपने दूसरे घर में आया हूं। यह भावना मेरे जीवन में बहुत महत्व रखती है। आज आपके वायुसेना के जेट विमानों ने मुझे सुरक्षा प्रदान की। यह भारत की जनता के लिए सम्मान की बात है।”
पीएम मोदी ने जताया यूएई का आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई में कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान कहा कि वह UAE पर हमलों की निंदा करते हैं। प्रधानमंत्री ने कठिन समय में भारतीय समुदाय की चिंता करने के
पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में लैंडिंग के बाद गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में यूएई पहुंचे हैं।
UAE पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के पहले चरण के लिए संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी पहुंच गए हैं। यहां प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय मुद्दों, विशेष रूप से ऊर्जा सहयोग, साथ ही पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।
थोड़ी देर से UAE पहुंचेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से थोड़ी ही देर बाद यूएई पहुंचेंगे और यहां अबु धाबी में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ मुलाकात करेंगे और उनसे अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
इटली यात्रा का मुख्य उद्देश्य
पीएम मोदी की इटली यात्रा का मुख्य उद्देश्य निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, नवोन्मेष और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करना है।
19 से 20 मई तक इटली की यात्रा
अपनी यात्रा के अंतिम चरण में, प्रधानमंत्री मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर 19 से 20 मई तक इटली की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे मोदी ने आखिरी बार जून 2024 में जी7 शिखर सम्मेलन के लिए इटली की यात्रा की थी।
18 से 19 मई तक नॉर्वे की यात्रा
अपनी यात्रा के चौथे चरण में, पीएम मोदी 18 से 19 मई तक नॉर्वे की यात्रा करेंगे। यहां पीएम मोदी तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
स्वीडन की यात्रा पर भी जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 से 18 मई तक स्वीडन की यात्रा पर रहेंगे। बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने साल 2018 में भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के लिए स्वीडन की यात्रा की थी। वह प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के निमंत्रण पर स्वीडन जा रहे हैं।
यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार
आपको बता दें कि यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। यह पिछले 25 वर्षों में कुल मिलाकर निवेश का 7वां सबसे बड़ा स्रोत है।
यूएई में चार घंटे बिताएंगे पीएम मोदी
आपको बता दें कि पीएम मोदी की यूएई यात्रा का मुख्य मकसद भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना है। प्रधानमंत्री यूरोप के चार देशों के पांच-दिवसीय दौरे पर जाने से पहले यूएई में करीब चार घंटे बिताएंगे।
एलपीजी और रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार पर हो सकता है समझौता
प्रधानमंत्री मोदी की15 मई को खाड़ी देश यूएई की यात्रा के दौरान भारत और UAE एलपीजी और रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौतों को अंतिम रूप दे सकते हैं।
ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की होगी कोशिश
पीएम मोदी इस यात्रा के जरिए भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने, खासकर खाड़ी देशों से तेल और गैस आपूर्ति को स्थिर रखने की कोशिश करेंगे।
काफी अहम है पीएम मोदी का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन 5 देशों का दौरा ऐसे वक्त में कर रहे हैं जब दुनिया ऊर्जा संकट, भू-राजनीतिक तनाव और तकनीकी प्रतिस्पर्धा से गुजर रही है।
यूएई के बाद नीदरलैंड जाएंगे पीएम
पीएम नरेंद्र मोदी UAE के बाद 15 से 17 मई तक नीदरलैंड के दौरे पर रहेंगे। साल 2017 के बाद ये पीएम मोदी का नीदरलैंड का दूसरा दौरा होगा।
यूएई के राष्ट्रपति से मिलेंगे पीएम मोदी
अपनी यात्रा के पहले चरण में, प्रधानमंत्री मोदी आज यूएई पहुंचेंगे। यहां पीएम मोदी यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय मुद्दों, विशेष रूप से ऊर्जा सहयोग, साथ ही पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।
पीएम मोदी विदेश यात्रा पर रवाना हुए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी दिल्ली से रवाना हो गए हैं और संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की पांच देशों की यात्रा पर निकल गए हैं।

