G20 Summit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया G20 का लोगो, जानिए कमल और इसकी 7 पंखुड़ियों का महत्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को भारत के G20 प्रेसीडेंसी के लोगो, थीम और वेबसाइट को लॉन्‍च किया. इस लोगो का दुनिया भर में इंतजार हो रहा था। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि यह लोगो दुनिया के लिए भारत के ‘संदेश और व्यापक प्राथमिकताओं’ का प्रतिनिधित्व करता है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने खिलते हुए एक कमल और उसकी सात पंखुड़ियों वाले लोगो का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा, ‘दुनिया एक सदी में एक बार विनाशकारी महामारी, संघर्ष और बहुत सारी आर्थिक अनिश्चितता के बाद के प्रभावों से गुजर रही है। G20 लोगो में कमल का प्रतीक इस समय में आशा का प्रतिनिधित्व करता है।’

‘सिर्फ एक लोगो नहीं, बल्कि हमारी रगों में एक अहसास’
भारत के G20 प्रेसीडेंसी लोगो के लॉन्च के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने इसे भारतीयों की रगों में एक संदेश और एक भावना के रूप में वर्णित किया। यह एक संकल्प है, जिसे हमारी सोच में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा, ‘दुनिया में परिस्थितियां कितनी भी विपरीत क्यों न हों, कमल खिलेगा।’ पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि मैं भारत के जी20 प्रेसीडेंसी के लोगो की लॉन्चिंग के ऐतिहासिक अवसर पर देशवासियों को बधाई देता हूं। ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ विश्व के प्रति भारत की करुणा का प्रतीक है। कमल, विश्व को एक साथ लाने में भारत की सांस्कृतिक विरासत और विश्वास को चित्रित करता है।

G20 प्रतीक में कमल का महत्व
गृह मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि कमल, भारत का राष्ट्रीय फूल है और भारतीय पौराणिक कथाओं में यह एक प्रमुख विशेषता है। भारत के G20 प्रेसीडेंसी के लोगो में इसका समावेश भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता, फलदायी, धन और दिल और दिमाग की पवित्रता का प्रतिनिधित्व करता है। इस लोगो में कमल का फूल भारत की पौराणिक विरासत, हमारी आस्था, हमारी बुद्धि का चित्रण कर रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि ‘कमल पर सात पंखुड़ियां, विश्व के 7 महाद्वीपों और संगीत के 7 स्वरों का प्रतिनिधित्व करती हैं। G20 का यह लोगो दुनिया में सद्भाव लाएगा। इस लोगो में कमल का फूल भारत की पौराणिक विरासत, हमारी आस्था, हमारी बुद्धि का चित्रण कर रहा है।’

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1