प्रधानमंत्री बोले की बिहार वासियों का दुनिया में डंका बजता रहना चाहिए. पालि में मौजूद ऐतिहासिक दस्तावेज़ भी इसका प्रमाण हैं. बिहार का इतिहास न कोई मिटा सकता है न कोई छिपा सकता है. इसलिए मैं समझता हूँ की यह इमारत आज भी हमारे नमन का हकदार है. इस भवन से बिहार की चेतना जुड़ी हुई जिसने गुलामी में भी अपने जनतांत्रिक मूल्यों को खत्म नहीं होने दिया.
बिहार ने दिया लोकतंत्र
पीएम ने बोला की लोग कभी कभी बोलते हैं की भारत को लोकतंत्र विदेशी हुकूमत ने दिया. उन्हें बिहार के इतिहास और विरासत पर नजर डालनी चाहिए. बिहार के वैशाली में कब से लोकतंत्र का संचालन हो रहा था. जब दुनिया के अधिकांश क्षेत्र जनतंत्र की समझ विकसित कर रहे थे तब लिच्छवि में गणतंत्र स्थापित था.
पीएम ने विकास कार्य के लिए दी बधाई
पीएम मोदी ने नीतीश कुमार एवं विजय सिन्हा को विकास कार्यों के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा की मुझे कल्पतरु का पौधा लगाने का मौका मिला, ऐसी मान्यता है की यह वृक्ष हमारी आकांक्षाओं को पूरी करता है.
पीएम बोले विधानसभा भवन ने इतिहास का निर्माण किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सम्बोधन के दौरान बोल की बिहार पहला ऐसा राज्य है जिसने पंचायती स्तर पर महिलाओं को 50 फीसदी का आरक्षण दिया. इस विधानसभा भवन ने इतिहास का निर्माण किया है.

