कोरोना से न हारना और न ही थकना है, लंबी लड़ाई के बाद जीतकर निकलना है

BJP का आज 40वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर PM नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि Coronavirus से जंग में न हारना है और न ही थकना है। इस लंबी लड़ाई में जीतकर ही निकलना है। उन्होंने ट्विटर पर सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस पर शुभकामना और बधाई दी। साथ ही ये भी कहा कि कार्यकर्ता इस मुश्किल वक्त में जरूरतमंदों की मदद करें और इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। BJP की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी।

PM मोदी के संदेश की 3 मुख्य बातें

  1. भारत के प्रयासों की सराहना हुई
    कोरोना से निपटने में भारत के प्रयासों की सराहना हुई। वर्तमान परिस्थितियों में हम अपने चारों तरफ देख रहे हैँ। चाहे वह एक दिन का जनता कर्फ्यू हो या लंबे समय का लॉकडाउन, देश का हर नागरिक साथ है। 130 करोड़ लोगों के देश में लॉकडाउन के समय जिस प्रकार की एकजुटता दिखाई है, वह अभूतपूर्व है। कोई कल्पना नहीं कर सकता कि इतने बड़े देश के लोग इस तरह सेवा के भाव से साथ आएं।
  2. मेरे साथ पूरा देश है
    कल हमने देखा कि किस प्रकार लोगों ने अपना समर्थन दिया। चाहे अमीर हो या गरीब हो, सब एक साथ आए। इस लड़ाई में मैं अकेला नहीं है। इसमें पूरा देश मेरे साथ है। इसे लोगों ने कल रात दिखा दिया। गांव-देहात से शहर तक असंख्य लोगों ने कोरोना संकट की हताशा और निराशा दूर करने में मदद की। उन्होंने एकजुटता दिखाई। यह लंबी लड़ाई है, न थकना है, न हारना है, लंबी लड़ाई के बाद भी जीतकर निकलना है। आज देश का मिशन एक ही है- कोरोना महामारी की लड़ाई में जीत। देश के इस कठिन समय में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं पर राष्ट्र और मानव सेवा का दायित्व और भी बढ़ गया है। पार्टी के 40वें स्थापना दिवस पर मैं आप लोगों से इस महामारी से निपटने के लिए आह्वान करता हूं। इसमें अंत्योदय की भावना भी है और सेवा का संकल्प भी।
  3. पांच आग्रह किए
    i. गरीबों को राशन पहुंचाएं
    जब से यह संकट शुरू हुआ है, BJP के लाखों कार्यकर्ता दिन-रात गरीबों की मदद करने और उन्हें राशन पहुंचाने में जुटे हैं। हरेक BJP कार्यकर्ता पक्का कर ले कि हमारे आसपास एक भी गरीब भूख नहीं रहेगा। अपने साथ ही 5 घरों के लिए भी खाना बनाएं और जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण करें। समाज के सभी लोगों का मनोबल बढ़ाना हमारा दायित्व है।

ii. मास्क पहनकर बाहर निकलें
घर से निकलते समय सभी लोग मास्क पहनें। दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यह जरूरी नहीं कि हम मेडिकल कर्मचारियों और सफाईकर्मियों के लिए इस्तेमाल होने वाला मास्क पहनें। कोई भी ऐसा कपड़ा, जिससे हमारा चेहरा ढंक जाए।

iii. जरूरी सेवाओं में लगे लोगों का आभार जताएं
40 घरों के लिए धन्यवाद पत्र लेकर जाएं। आपके इलाके में जो भी नर्स और सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी, बैंक और पोस्टऑफिस में काम करने वाले और अन्य सरकारी सेवाओं में लगे लोगों का हमें आभार प्रकट करना है। 40 घर के पांच अलग-अलग लोग इस धन्यवाद पत्र पर हस्ताक्षर करें। हम जितना साथ मिलकर काम करेंगे, महामारी को उतना जल्द हरा सकेंगे।

iv. आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप डाउनलोड करें
BJP के सभी कार्यकर्ता आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और कम से कम 40 लोगों के मोबाइल में इसे डाउनलोड करवाएं। इस ऐप से बीमारी की स्थिति में आपके आसपास कैसा माहौल है, इसका पता चलेगा।

v. प्रधानमंत्री राहत कोष में मदद दें
महामारी के खिलाफ यह युद्ध मानवता के लिए है। युद्ध के समय देश के लिए लोगों के लिए हम दान की परंपरा करते हैं। इस समय लाखों लोग पीएम केयर फंड में दान कर रहे हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता खुद सहयोग करे और पार्टी के 40 साथियों को भी सहयोग करने के लिए प्रेरित करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1