भारत की पहली और एकमात्र महिला पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 34वीं पुण्यतिथि है। पुण्यतिथि के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी की समाधि पर जाकर श्रद्धांजली अर्पित की, और कहा कि इस अवसर पर कांग्रेस आज देशभर में कार्यक्रम करेगी। साथ ही कांग्रेस ने ट्वीट करके इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा भारत और भारत के लोगों के लिए इंदिरा गांधी और उनका जुनून यादगार है, वो एक ऐसी नेता थी जिनका दृढ़ विश्वास अद्वितीय था। तो वहीं पीएम मोदी ने भी ट्वीट करके पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें इंदिरा गांधी सक्रिय राजनीति में अपने पिता जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद आईं. उन्होंने प्रथम बार प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकाल में सूचना और प्रसारण मंत्री का पद संभाला. इसके बाद शास्त्री जी के निधन पर वह देश की तीसरी प्रधानमंत्री चुनी गई. इंदिरा गांधी को वर्ष 1971 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था.
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
