Bihar Politics: ‘राजनीतिक ढोंग जनता को…, राहुल गांधी के बिहार दौरे पर JDU नेताओं ने कसा तंज

जदयू का का आरोप है कि राहुल गांधी बिहार में अपनी राजनीतिक पैठ बनाने के लिए राजनीतिक अभिनय कर रहे हैं। उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार सामाजिक न्याय की प्रयोगशाला है और यहां उनका ढोंग नहीं चलेगा। मनीष वर्मा ने राहुल गांधी द्वारा पटना में फूले मूवी देखने पर सवाल उठाया और कांग्रेस के शासनकाल में शिक्षा के लिए किए गए कार्यों पर प्रश्नचिह्न लगाया।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने राहुल गांधी के बिहार दौरे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में पांव जमाने के लिए राहुल गांधी राजनीतिक अभिनय का सहारा ले रहे हैं। बिहार में कांग्रेस का जनाधार पूरी तरह से समाप्त हो चुका है।

राहुल गांधी की यात्रा को बताया राजनीतिक ढोंग

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि राहुल गांधी को यह बात गांठ बांध लेनी चाहिए कि बिहार सामाजिक न्याय की वास्तविक प्रयोगशाला है। ऐसे में नकली सामाजिक न्याय का मुखौटा पहनकर किया जा रहा उनका यह राजनीतिक ढोंग जनता को कभी स्वीकार्य नहीं होगा।

बिहार के 10 लाख युवाओं को मिली नौकरी

रोजगार और नौकरी के क्षेत्र में बिहार आज देशभर में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में अब तक लगभग 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। लक्ष्य यह है कि इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले 12 लाख सरकारी नौकरी उपलब्ध करा दी जाए।

फूले मूवी पटना में ही देखने का क्या अर्थ

राहुल गांधी द्वारा पटना में महात्मा फूले के जीवन पर बनी फिल्म देखने पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह फूले मूवी कहीं भी देख सकते थे। पटना में ही इसे देखने का क्या अर्थ है?

उन्होंने कहा कि महात्मा फूले बड़े समाजसुधारक थे। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर भी उनके विचारों पर चलकर आगे बढ़े। वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी शिक्षा पर बात कर रहे।

उनकी पार्टी ने देश में पांच दशकों तक राज किया। उन्होंने देश में शिक्षा के लिए क्या काम किया? बिहार में उनकी सरकार थी उन्होंने क्या काम किया? सवाल उठाने का उनका कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1