मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटाए गए परमबीर सिंह, हेमंत नागरले को मिली जिम्मेदारी

मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Param Bir Singh) को पद से हटा दिया गया है। परमबीर सिंह की जगह हेमंत नागरले मुंबई के पुलिस कमिश्नर बन गए हैं। जानकारी के मुताबिक परमबीर सिंह को होम गार्ड का DG बनाया गया है। इसके अलावा रजनीश सेठ महाराष्ट्र के DGP बनाए गए हैं।वझे केस से जुड़े विवाद के बाद परमबीर सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया है।

इससे पहेल आज सुबह परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी। सिंह ने ऐसे समय में CM से मुलाकात की, जब उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटकों से भरी कार बरामद होने के मामले में मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वझे की गिरफ्तारी का मामला सुर्खियों में है।

इस मामले राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) की टीम की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। जांच के लिए बुधवार को NIA सचिव वझे के घर पहुंची. शहर की मशहूर साकेत बिल्डिंग में वझे का घर है। इस बीच सचिन वझे के करीबी और कुछ अन्य लोग भी एजेंसी की पड़ताल के दायरे में हो सकते हैं। वहीं NIA ने दावा किया है कि इस पूरे मामले में कुछ ‘अन्य लोग’ भी शामिल थे, जो गिरफ्तार पुलिस अफसर सचिन वझे को कथित रूप से निर्देश दे रहे थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1