मुंबई के पूर्व कमिश्नर Parambir Singh विदेश भाग गए? कहानी कुछ और तो नही….

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के देश छोड़कर फरार होने की बात सामने आ रही है। परमबीर पर भ्रष्‍टाचार के कई आरोप हैं। इसके अलावा चांदीवाल आयोग द्वारा भी उन्‍हें कई बार समन भेजा गया था। महाराष्‍ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने गुरुवार को जानकारी दी कि ऐसे इनपुट मिल रहे हैं जो ये संकेत दे रहे हैं कि परमबीर भारत छोड़कर भाग गए हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि अधिकारी, पूर्व कमिश्नर को ट्रैक करने के लिए केंद्र सरकार के संपर्क में हैं।

गृह मंत्री पाटिल ने कहा कि “मैंने सुना है कि परमबीर देश छोड़कर भाग गए हैं। राज्य के किसी भी सरकारी अधिकारी के विदेश जाने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री की अनुमति आवश्यक है। परमबीर सिंह ने ऐसी कोई अनुमति नहीं ली थी। यह बहुत गंभीर मामला है।” पाटिल ने आगे कहा कि ‘महाराष्ट्र पुलिस ने परमबीर की तलाश शुरू कर दी है।’ आपको बता दें कि परमबीर इस समय महाराष्ट्र होमगार्ड के महानिदेशक का पद पर तैनात हैं। सूत्रों ने दावा किया कि मुंबई के पूर्व शीर्ष पुलिस अधिकारी कथित तौर पर एक निजी विमान में भारत छोड़कर फरार हो गए।

गृह मंत्री ने कहा कि ‘न्यायिक कार्यवाही के बीच ड्यूटी से फरार होने पर मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’ उन्‍होंने कहा, ‘महाराष्ट्र के अधिकारियों ने परमबीर को ट्रैक करने के लिए केंद्र सरकार से भी संपर्क किया है।’ आपको बता दें कि परमबीर सिंह महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से जुड़े रंगदारी मामले में चांदीवाल जांच आयोग द्वारा जारी समन से बच रहे हैं। चांदीवाल की कमेटी ने परमबीर सिंह को कम से कम 4 बार तलब किया। परमबीर सिंह ने अपने वकीलों के जरिए हलफनामे दाखिल किए, लेकिन पेश नहीं हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1