Pappu Yadav: पटना से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 1995 के एक पुराने मामले से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें उन पर धोखाधड़ी के आरोप हैं। हाल ही में अदालत की ओर से कुर्की-जब्ती का आदेश भी जारी किया गया था। पुलिस की कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

