Bihar Politics: राहुल-तेजस्वी के मंच पर बिन बुलाए मेहमान साबित हुए पप्पू यादव, कन्हैया को भी नहीं मिली जगह

पटना में महागठबंधन के बिहार बंद के दौरान निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को मंच पर चढ़ने से रोका गया। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें दो बार मंच पर चढ़ने से रोका जिसके बाद हल्का बल प्रयोग भी किया गया। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को भी मंच पर चढ़ने से रोका गया। मंच पर राहुल गांधी तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के कई नेता मौजूद थे।

महागबंधन के बिहार बंद में निर्दलीय सांसद राजेश रंजन ऊर्फ पप्पू यादव बिन बुलाए मेहमान साबित हुए। उन्होंने नेताओं के भाषण के लिए बनाए गए अस्थायी मंच पर दो बार चढ़ने किया प्रयास किया। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें दोनों बार रोक दिया। पहले प्रयास में उन्हें इशारे से समझाया गया कि सूची में उनका नाम नहीं है। वे पीछे हटे और दोबारा प्रयास किया।

इस बार सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ हलका बल प्रयोग किया। भारी-भरकम शरीर वाले पप्पू यादव मुश्किल से अपना संतुलन बना पाए। उनके पहले कांग्रेस के नेता कन्हैया कुमार ने भी मंच पर चढ़ने का प्रयास किया। उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने रोका। वे किनारे खड़े हो गए। दोबारा मंच पर चढ़ने का प्रयास नहीं किया।

विस्तार से समझिए पप्पू यादव के साथ क्या हुआ?

यह सब आयकर गोलंबर के पास हुआ। एक ट्रक को सजा संवारकर अस्थायी मंच का रूप दिया गया था। पप्पू यादव पूरी मुस्तैदी से बंद कराने आए थे।

उनके साथ समर्थकों की भी अच्छी भीड़ थी, लेकिन उस मंच पर उन्हें जगह नहीं मिली, जिस पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और महागठबंधन के दूसरे घटक दलों के नेता खड़े थे।

राहुल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार को अपने बगल में खड़ा किया। वे राहुल के पीछे खड़े सुरक्षाकर्मियों के बगल में थे। राहुल ने राजेश राम को आगे कर अपनी दायीं ओर खड़ा किया।

कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, विधायक दल के नेता शकील अहमद खान और विधान परिषद में कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. मदनमोहन झा को भी मंच पर जगह मिली थी।

राजद नेताओं में तेजस्वी यादव के अलावा प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल और राज्यसभा सदस्य संजय यादव भी मंच पर थे।

महागठबंधन के घटक दलों में भाकपा महासचिव डी राजा, भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्या, माकपा महासचिव एमए बेबी और विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी को भी मंच पर जगह मिली।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1