पाकिस्तान को है ब्लैक लिस्ट होने का डर, अमेरिका से लगाई गुहार

विश्व स्तर पर पाकिस्तान की स्थिती किसी से छिपी नहीं है। आर्थिक रूप से कंगाल और परेशान पाकिस्तान को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स यानी FATF ने ग्रे लिस्ट में डाल दिया है, जिससे बाहर आने के लिए पाकिस्तान हर संभव प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में पाकिस्तान ने अब विश्व शक्ति अमेरिका के आगे अपना रोना रोया है, और अमेरिका से ये गुहार लगाई है कि उसे ग्रे लिस्ट से बाहर कर दिया जाए। आपको बता दें FATF वैश्विक स्तर पर धनशोधन और आतंकियों के वित्तपोषण की निगरानी करता है। पाकिस्तानी अखबार में छपी एक रिपोर्ट की माने तो पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बीते शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान को उम्मीद है कि FATF की अगले महीने बीजिंग में होने वाली बैठक में अमेरिका पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से बाहर करने की कोशिश करेगा।

किसी भी देश को ग्रे लिस्ट करने का अर्थ होता है जब किसी देश को उन देशों की सूची में डाल दिया है जो धनशोधन को खत्म करने में नाकाम रहे हों, और जहां आतंकी अभी भी अपनी गतिविधियों के लिए धन जुटा रहे हों। पाकिस्तान को उन देशों की सूची में डाल दिया है जो धनशोधन को समाप्त करने में विफल रहा है और जहां आतंकी अभी भी अपनी गतिविधियों के लिए धन जुटा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1