Lahore Blast: पाकिस्तान के लाहौर में एक के बाद एक ब्लास्ट होने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार 3 धमाके की आवाज सुनी गई है।
Lahore Blast: पाकिस्तान के लाहौर में धमाके की खबर है पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी और रॉयटर्स के एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, पाकिस्तान के पूर्वी शहर लाहौर में गुरुवार सुबह विस्फोट की आवाज सुनी गई। रिपोर्ट्स की मानें तो तीन धमाके हुए हैं। जिसके बाद से पूरे लाहौर में हड़कंप मच गया है।
लाहौर के वाल्टन एयरपोर्ट के पास धमाका
लाहौर के गोपाल नगर और नसीराबाद इलाके में वाल्टन रोड पर वाल्टन एयरपोर्ट के पास कई धमाके सुने गए। लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए और बताया कि उन्हें धुएं का गुबार दिखाई दिया। पुलिस और बचाव दल वाल्टन रोड पर पहुंच गए हैं। लोगों को धमाके वाली जगह पर जाने से रोक दिया गया है। इसके साथ ही पूरे पाक में एयरस्पेस को बंद कर दिया गया है।

