Pakistan

अफगानिस्तान की सैन्य चौकियों पर पाकिस्तान ने फिर किया हमला, मचा हड़कंप

Afghanistan Pakistan Conflict: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने बड़ा दावा किया है. मंत्रालय का कहना है कि इस्लामाबाद, एबटाबाद, नौशेरा और जमरूद में स्थित सैन्य अड्डों पर अफगानिस्तान ने हवाई हमले किए हैं. भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12 बजे राजधानी इस्लामाबाद, एबटाबाद, नौशेरा और जमरूद में हमले किए जाने का दावा किया गया है.

अफगान रक्षा मंत्रालय के मुताबिक ये हवाई हमले आज सुबह काबुल, कंधार और पक्तिका में हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों के जवाब में किए गए हैं. मंत्रालय का कहना है कि यह बदले की कार्रवाई है.

पाकिस्तानी सेना ने भी साधा निशाना

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी सेना ने भी कुछ ही देर पहले अफगानिस्तान की सैन्य चौकियों को निशाना बनाया है. सीमा पर हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं. इस बीच पाकिस्तान के स्वाबी जिले में एक स्कूल की इमारत के पास आत्मघाती ड्रोन गिरने की खबर है. बताया जा रहा है कि इस इमारत में पाकिस्तानी सेना की एक टुकड़ी रह रही थी.  स्वाबी की घटना के बाद खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के नौशेरा इलाके में भी एक सैन्य इकाई के पास धमाका हुआ है. धमाके के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच जारी है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1