second phase unlock process

जानें किन-किन राज्‍यों में मिल सकती है 1 जून से छूट

भारत में आई Corona की दूसरी लहर पर काबू पाने के बाद अब केंद्र और राज्‍य सरकारें अनलॉक की तरफ कदम बढ़ाने का मन बना चुकी हैं। Corona की दूसरी लहर बेहद घातक साबित हुई है। इसकी रोकथाम के लिए राज्‍य स्‍तर पर Lockdown लगाने का फैसला लिया गया था। लेकिन अब जबकि Corona संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट का असर देखा जा रहा है कि और विशेषज्ञ भी इस बात को कह चुके हैं कि दूसरी लहर का पीक निकल चुका है तो अब सरकार का ध्‍यान अनलॉक प्रक्रिया की तरफ है।

इस Lockdown के दौरान कई तरह की आर्थिक गतिविधियां बंद होने की वजह से छोटे व्‍यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। गौरतलब है कि देश के कई राज्‍यों में इस माह के अंत तक के लिए लॉकडाउन जारी है।

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, दिल्‍ली, छत्‍तीसगढ़ और उत्‍तर प्रदेश से सबसे अधिक मामले सामने आए थे। ये पूरे भारत से आने वाले मामलों की तुलना में करीब 36 फीसद थे। अब इनमें तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि अब तमिलनाडु, केरल, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इन राज्‍यों का देश की जीडीपी में करीब 25 फीसद का योगदान है।


दिल्‍ली के CM अरविंद केजरीवाल इस बात की घोषणा कर चुके हैं कि 31 मई से Unlock की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लेकिन ये तभी होगा जब Corona से आने वाले नए मामलों में गिरावट का रुख जारी रहेगा। दिल्‍ली के उप राज्‍यपाल, मुख्‍यमंत्री और दिल्‍ली डिजास्‍टर मैनेजमेंट ऑथरिटी की बैठक के बाद ये निर्णय लिया गया है। हालांकि Unlock की प्रक्रिया कैसी होगी अभी इसका कोई खुलासा नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि पहले की ही तरह चरणबद्ध तरीके से अनलॉक को अंजाम दिया जाएगा। शुरुआत में कंस्‍ट्रक्‍शन और फैक्ट्रियों को खोला जाएगा। शुरुआत में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री के मुताबिक उन्‍होंने बैठक के दौरान इसकी सलाह भी दी है।


यहां पर सरकार COVID प्रोटोकॉल के साथ दिल्‍ली मेट्रो को शुरू करने की इजाजत दे सकती है। इसके अलावा कुछ बाजारों को एहतियात के साथ खोला जा सकता है। सीमित संख्‍या के तहत शादी समारोह को भी छूट दी जा सकती है। लेकिन इन सभी जगहों पर COVID-19 के लिए बनाए गए सभी प्रोटोकॉल का पालन कड़ाई से करना होगा। नियमों के तहत सरकारी दफ्तरों को भी खोला जा सकता है। ऐसा भी मुमकिन है कि शुरुआत में दफ्तर में आने वाले कर्मियों की सीमित संख्‍या और फिर धीरे-धीरे इसको बढ़ाया जाए।

मध्‍य प्रदेश भी Unlock प्रक्रिया के शुरू करने की घोषणा कर चुका है। इस प्रक्रिया के तहत 1 जून से चरणबद्ध तरीके से पाबंदियां हटाई जाएंगी। राज्‍य के पांच जिलों में Corona के नए मामलों में आई गिरावट को देखते हुए कुछ ढील पहले ही दे दी गई है। यहां पर 1 जून से सरकारी दफ्तरों को सीमित कर्मचारियों के साथ खोला जा सकता है। हालांकि सिनेमाघर, मॉल, कोचिंग संस्‍थान को बाद में खोला जाएगा।

महाराष्‍ट्र में 1 जून से Unlock की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इसके तहत अलग अलग चरणों में दुकानों, शॉपिंग माल्‍स, ऑफिसों और अन्‍य चीजों को खोला जा सकता है। माना ये भी जा रहा है कि होटल, रेस्‍तरां, बार, शराब बिक्री की दुकानों और धार्मिक स्‍थलों को अंतिम चरण में खोलने की अनुमति मिल सकती है। आपको बता दें कि Corona की पहली और दूसरी लहर के दौरान महाराष्‍ट्र देश के सबसे अधिक प्रभावित राज्‍यों में से एक था।


उत्‍तर प्रदेश सरकार में COVID के मामले कम हुए हैं लेकिन ब्‍लैक फंगस लगातार अपने पांव पसार रहा है। हालांकि इसके बावजूद यहां पर Lockdown को बढ़ाए जाने की उम्‍मीद कम ही दिखाई दे रही है। माना जा रहा है कि सरकार 1 जून से बाजार पर लगी पाबंदियों को हटा सकती है और दफ्तरों को भी सीमित संख्‍या के साथ खोल सकती है।

बिहार, उत्‍तराखंड, पंजाब, हरियाणा में यूं तो 1 जून तक Lockdown को लागू किया है लेकिन यहां पर Unlock किए जाने की उम्‍मीद कम दिखाई दे रही है। हरियाणा स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी इसका संकेत दे चुके हैं। वहीं कर्नाटक में 7 जून की सुबह 6 बजे तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। राजस्‍थान में Lockdown की समय सीमा को 8 जून तक रखा गया है। केरल में Lockdown तो 30 मई तक ही है लेकिन इसके 1 जून से खुलने के आसार काफी कम ही दिखाई दे रहे हैं। इसी तरह से तमिलनाडु में भी Unlock की शुरुआत अभी मुश्किल ही दिखाई दे रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1