अखिलेश यादव की सुरक्षा को लेकर SP विधायकों के हंगामे के बीच CM योगी आदित्यनाथ विधानसभा की कार्यवाही में पहुंचे। हाल ही में कानपुर देहात में हुई घटना पर अपनी सरकार का पक्ष रखते हुए CM योगी ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था स्थापित की है। जिन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गयी है, उनमें से 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हिंसा में घायलों का इलाज चल रहा है। CM ने कहा कि सभी घायलों को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जा रही है।
CM ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हर मामले में राजनीतिक रोटी नहीं सेंकनी चाहिए। विपक्षी पार्टियां को हर मुद्दे को राजनीतिक नजरिए से देखने से बाज आना चाहिए। CM ने कहा कि यह मामला स्थानीय लोगों का है। और वहां पर विपक्षी नेताओं के पहुंचने के लिए पहले ही पुलिसिया कार्रवाई हो चुकी थी। अपराधियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी थी। SC/ ST एक्ट के तहत सभी गिरफ्तारियां हुई हैं। CM ने कहा कि जांच और कार्रवाई लगातार चल रही है। उसमें पक्षियों की सिफारिश की जरूरत नहीं है। सरकार पहले से जागरूक है। सरकार जानती है कि उसे क्या करना है।
CM ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 3 साल में बड़ी संख्या में आवास, शौचालय, बिजली दी है। हमने वोट बैंक नही बनाया। लेकिन विपक्ष ने उन लोगों का हक छीना है। हर मुद्दा राजनीतिक मुद्दा नहीं होता। कानपुर देहात का मुद्दा स्थानीय मुद्दा है। उसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।