ओप्पो ने अपना नया फोन जारी किया है । चीनी स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने भारत में Oppo A5 2020 का एक नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है । इस स्मार्टफोन में 6GB रैम के साथ 128GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है । इसकी कीमत 1,4990 रुपये रखी गई है । Oppo A5 2020 में Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर दिया गया है । इस स्मार्टफोन को भारत में पहले ही लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इसका एक नया वेरिएंट लॉन्च किया जा रहा है । हाल ही में कंपनी ने Oppo A5 2020 की कीमत कम की थी जिसके बाद इसकी शुरुआती कीमत 11,990 रुपये हो गई है । Oppo A5 2020 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है ।
स्क्रीन टु बॉडी रेश्यो 89% है और इसमें Corning Gorilla Glass 3 दिया गया है । इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर है । इस स्मार्टफोन की मेमोरी 128GB की है और इसमें माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट दिया गया है जिससे मेमोरी एक्स्टेंड कर सकते हैं । Oppo A5 2020 में चार रियर कैमरे दिए गए हैं । प्राइमरी लेंस 12 मेगापिक्सल का है, जबकि दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है । 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है । सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है । Oppo A5 2020 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है ।
