अब अज्ञातवास पर भी साथ होंगे SPG जवान

मोदी सरकार ने SPG (Special Protection Group) सुरक्षा पाने वाले दिग्‍गज हस्तियों के लिए एक नया दिशा-निर्देश जारी किया है। सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अब विदेश यात्रा के दौरान भी वीवीआईपी लोगों के साथ SPG सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे।

सूत्रों की माने तो सुरक्षा पाने वाले वीवीआईपी लोगों को सरकारी दिशा-निर्देशों का हर हाल में पालन करना होगा। अगर एसपीजी सुरक्षा पाने वाला सम्मानित व्‍यक्ति विदेश यात्रा के दौरान एसपीजी जवानों को साथ लेकर नहीं जाता है तो उसकी यात्रा रद्द की जा सकती है। बता दे कि हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के कोलंबिया यात्रा की खबर आई है। ऐसे में केंद्र सरकार का ये आदेश बेहद अहम हो जाता है।

देखा जाए तो पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को एसपीजी सुरक्षा मिली हुई है। सरकार के नए आदेशों के मुताबिक, अब तीनों नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को विदेश दौरे पर भी SPG जवानों को साथ ही ले जाना होगा। वैसे सुरक्षा विशेषज्ञों की मानें तो अगर किसी वीवीआईपी को एसपीजी सुरक्षा मिली है तो नियमानुसार उसे सुरक्षा में लगे जवानों को अपने साथ रखना होता है। लेकिन अपने विदेश दौरों पर अधिकांश वीवीआईपी एसपीजी जवानों को साथ नहीं ले जाते हैं।

मोदी सरकार के इस निर्देश के बाद कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपनाया है। कांग्रेस ने कहा है कि सरकार ने गांधी परिवार की निगरानी की मंशा से इस तरह के आदेश जारी किए हैं। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1