TECH NEWS

अब Gemini सिर्फ फोटो नहीं बनाएगा, असिस्टेंट की तरह कहते ही कर देगा ये काम, जिंदगी हो जाएगी आसान

Gemini AI अब और पावरफुल होने जा रहा है. यह यूजर की कमांड पर उसके डेली टास्क को आसानी से कंप्लीट कर सकता है. यानी अब यह चैटिंग, इमेज जनरेशन और प्रॉब्लम सॉल्विंग के साथ-साथ आपके कहने पर राइड बुकिंग करने से लेकर ऑर्डर प्लेस तक कर देगा. इसके लिए गूगल एक नए फीचर पर काम कर रही है, जिसे स्क्रीन ऑटोमेशन कहा जा रहा है. यह फीचर यूजर के बिहाफ पर ऐप्स के साथ इंटरेक्ट कर पाएगा.

इस वर्जन में आएगा यह फीचर

गूगल ऐप के 17.4 बीटा वर्जन में इस फीचर का रेफरेंस देखा गया है. इंटरनली इसे “bonobo” कोडनेम मिला है. यह स्क्रीन पर मौजूद सपोर्टेड ऐप्स के साथ यूजर के बिहाफ पर इंटरेक्ट करेगा. यानी यूजर को सिर्फ जेमिनी को कमांड देनी है. इसके बाद जेमिनी खुद से ऐप ओपन कर आपकी रिक्वेस्ट के हिसाब से राइड बुक कर देगा. इसी तरह यह आपकी पसंद का खाना भी ऑर्डर कर देगा. इससे आपके लिए ऐप ओपन कर मेनू स्क्रॉल करने का झंझट खत्म हो जाएगा. हालांकि, इसमें कुछ रिस्क भी है और गूगल ने भी इसे लेकर वार्निंग दी है कि यह गलती कर सकता है. इसके लिए यूजर को फुल कंट्रोल दिया जाएगा. अगर उन्हें लगेगा कि जेमिनी कहीं कोई गड़बड़ कर रही है तो वो उसे उसी वक्त रोककर पूरा कंट्रोल अपने हाथ में पाएंगे.

प्राइवेसी को लेकर यह चिंता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्राइवेसी को लेकर इस फीचर के साथ थोड़ी चिंता है. दरअसल, जब जेमिनी ऐप्स के साथ इंटरेक्ट करेगा तो गूगल सर्विस को इंप्रूव करने के लिए उसके स्क्रीनशॉट ह्यूमन रिव्यूवर के पास जा सकते हैं. हालांकि, ऐसा केवल तभी होगा, जब कोई यूजर ‘कीप एक्टिविटी’ के ऑप्शन को इनेबल रखेगा. गूगल ने भी यूजर्स को जेमिनी चैट में लॉग-इन डिटेल्स और पेमेंट इंफोर्मेशन एंटर न करने की सलाह दी है. साथ ही यूजर को सेंसेटिव और इमरजेंसी इंफोर्मेशन के लिए स्क्रीन ऑटोमेशन को यूज न करने के लिए कहा गया है.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1