नोरा फतेही ने मनाया अपना 28 वां Birthday…

बॉलीवुड की वैली डांसर नोरा फतेही अपने आइटम सोंग की वजह से हमेशा कभ्रों में रहती हैं। आज नोरा फतेही अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। नोरा का जन्म 1992 में कनाडा में हुआ था।

नोरा बॉलीवुड में आने से पहले एक डांसर और मॉडल के तौर पर काम करती थीं। वह अपने वैली डांस की वजह से ख़बरों में रहती हैं। इन दिनों वह फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3’ में ‘गर्मी….’ गाने पर अपने जबरदस्त डांस से लोगों के पसीने छुड़ा रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म ‘रोर: टाइगर ऑफ द सुंदरबन’ से की थी। इसके बाद उन्हें टॉलीवुड में भी कई मौके मिले। वो बॉलीवुड की हिट फिल्मों ‘बाहुबली’ और ‘किक 2’ में भी नजर आईं।

नोरा फतेही बिग बॉस सीजन 9 में भी नजर आ चुकी हैं। इसके बाद 2016 में एक और रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में नोरा ने डांस का असली टैलेंट दिखाया था। नोरा फतेही इंग्लिश और हिन्दी के अलावा फ्रेंच और अरबी भी बोल सकती हैं। इतना ही नहीं नोरा, दिशा पाटनी की डांस टीचर भी रह चुकी हैं। वहीं अगर हम उनके स्ट्रगल के दिनों की बात करें तो वह जब कनाडा से इंडिया आई थीं, तब उनके पास महज 5000 रुपए थे।

यहां आने के बाद उन्हें काफी परेशानियों से गुजरना पड़ा था। एक इंटरव्यू में नोरा ने बताया था, ‘भारत में विदेशियों का जीवन काफी कठिन होता है। मुझे याद है अपनी पहली एजेंसी, वह अपने व्यवहार के मामले में काफी आक्रामक थी। मुझे ऐसा महसूस भी होता था कि मुझे सही तरीके से गाइड नहीं किया जा रहा है। ऐसे में मैंने उस एजेंसी को छोड़ना चाहा, लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि हम आपके पैसे वापस नहीं करेंगे । उस समय मैंने अपने 20 लाख रुपये खो दिए, जिन्हें मैंने विज्ञापन कैंपेन से कमाए थे।

इतना ही नहीं नोरा ने बताया उन दिनों मैं 8 लड़कियों के साथ एक अपार्टमेंट शेयर करती थी । मुझे वो अपार्टमेंट छोड़ना पड़ा। तब उन्होंने मेरा पासपोर्ट चुरा लिए गए थे। इसके बाद मैं कुछ समय के लिए वापस कनाडा आ गई। मैं हिंदी बोलना सीख रही थी और जब ऑडिशन देने जाती थी तो सब मेरा मजाक उड़ाते थे। वहां सभी लोग मेरे मुंह पर हंसते थे। घर जाते वक्त मैं पूरे रास्ते रोती रही।”एक कास्टिंग एजेंट ने मुझसे कहा, हमें तुम्हारी जरूरत नहीं है। जाओ यहां से अब। मैं ये सब कभी भूल नहीं सकती।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1