लखनऊ में कई जगहों पर ED की छापेमारी…

नोएडा बोट घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने राजधानी लखनऊ में शनिवार को कई स्थानों पर छापेमारी की। मामले में अलीगंज व कैंट में पहले FIR दर्ज की जा चुकी है। वहीं इस घोटाले में BSP प्रभारी संजय भाटी को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स के नाम से NCR, यूपी व हरियाणा में घोटाला किया गया था। जिसको लेकर लखनऊ में कई स्थानों पर ED ने छापेमारी की।

अधिकारियों ने बताया कि ‘बाइक बोट’ मामले में धन शोधन निरोधक कानून के तहत दिल्ली, नोएडा और लखनऊ में करीब 12 परिसरों पर तलाशी ली जा रही है। आगे बताया कि इन छापों का मकसद अतिरिक्त सबूत और दस्तावेज इकठ्ठा करना है। ग्रेटर नोएडा स्थित बाइक बॉट टैक्सी सेवा पर UP, MP, , राजस्थान व हरियाणा समेत कई राज्यों में 2.25 लाख निवेशकों से 3 से 4 हजार रुपए की ठगी करने का आरोप है। नोएडा पुलिस ने बाइक बॉट कंपनी के प्रमुख संजय भाटी समेत कंपनी के 12 से अधिक अधिकारियों को जेल भेज दिया है।

ग्रेटर नोएडा में गर्वित इनोवेटिव प्रोमोटर्स लिमिटेड (जीआईपीएल) कंपनी बहु स्तरीय मार्केटिंग योजना ‘‘बाइक बॉट’’ लेकर आई। जिसने निवेशकों को एक साल में दोगुना पैसा देने का लालच दिया। उन्होंने मोटरसाइकिल टैक्सी के लिए 62,100 रुपए का निवेश मांगा और महज एक साल में दोगुनी रकम देने के अलावा हर महीने मुनाफा देने का वादा किया, लेकिन इसे पूरा नहीं कर पाई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1