rajya sabha

10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, जानिए कब देंगे सीएम पद से इस्तीफा?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने को लेकर नया अपडेट सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ लेंगे, इसी दिन अन्य सदस्यों की भी शपथ होनी है। इसके लिए नीतीश कुमार 9 अप्रैल को दिल्ली रवाना होंगे।

बिहार में नई सरकार का गठन कब?
वहीं, बिहार की राजनीतिक में ये एक बड़ा सवाल है कि आखिर नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा कब देंगे? ऐसा इसलिए भी क्योंकि उनके इस्तीफा देने के बाद ही बिहार में बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनने का रास्ता साफ हो पाएगा। माना जा रहा है कि 14 अप्रैल को खरमास के समाप्त होने के बाद बिहार में नई सरकार का गठन होगा।

जेडीयू सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा की शपथ लेने के बाद ही नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के तौर पर अपना इस्तीफा सौंपेंगे। 10 अप्रैल को शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार अगले दिन पटना जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

नीतीश कुमार की Z+ सिक्योरिटी को लेकर बड़ा फैसला
वहीं, आपको बता दें कि बिहार की राजनीति में हो रहे बदलावों के बीच नीतीश कुमार की सिक्योरिटी को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी। गृह विभाग की विशेष शाखा ने इससे जुड़ा आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि नीतीश कुमार को बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट-2000 के तहत सुरक्षा अनुमान्य है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1