Nitish Tejashwi Government

बिहार विधानसभा में 24 को बहुमत सिद्ध करेगी नीतीश सरकार

Bihar News: नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार 24 अगस्त को बिहार विधानसभा में बहुमत सिद्ध करेगी। बुधवार को राज्य की नई सरकार की मंत्रिमंडल की पहली बैठक में विधानसभा का 2 दिन का विशेष सत्र आहूत करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया। इसके साथ ही बैठक में महाधिवक्ता पद पर ललित किशोर को बनाए रखने का प्रस्ताव पारित किया।

मंत्रिमंडल की आज हुई बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शामिल हुए। सूत्रों ने बताया बैठक में विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र आहूत करने का फैसला लिया गया। सत्र के पहले दिन 24 अगस्त को नई सरकार बहुमत सिद्ध करेगी। अगले दिन 25 अगस्त को विधानसभा के नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके साथ ही राज्य के महाधिवक्ता के रूप में ललित किशोर को अगले आदेश तक बनाए रखने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया।
दो दिन चलेगी सदन की कार्यवाही
25 को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव
पहली कैबिनेट की हुई बैठक

नौ अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद मंगलवार को ही राजभवन जाकर नीतीश कुमार ने महागठबंधन के 164 सदस्यों का समर्थन पत्र देकर सरकार बनाने का दावा किया था। परंपरा के अनुसार नई सरकार को विधानसभा में अपना बहुमत सिद्ध करना होगा। आज हुई नई सरकार की पहली कैबिनेट में इस संबंध में स्वीकृति दे दी गई।
नीतीश मुख्यमंत्री, तेजस्वी उप मुख्यमंत्री बने, आदेश जारी

मंत्रिमंडल सचिवालय ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को राज्य का मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद का सदस्य नियुक्त करने संबंधी आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की सलाह पर तेजस्वी यादव को राज्य का उप मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद का सदस्य नियुक्त करने संबंधी आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार को नीतीश कुमार ने बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद महागठबंधन के साथ जाने का फैसला लिया। महागठबंधन के दलों ने नीतीश को नेता माना। बुधवार को आठवीं बार नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बिहार के सीएम पद की शपथ ली।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1