bombay high court

नितिन गडकरी ने बॉम्बे HC में दायर किया मानहानि का मुकदमा, E20 नीति से जुड़ा है मामला, यहां समझिए पूरी बात

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने E20 एथेनॉल ब्लेंडिंग नीति को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित AI डीपफेक वीडियो और भ्रामक पोस्ट के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

कई पक्षों को प्रतिवादी बनाया गया
बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस याचिका को स्वीकार कर लिया है और अंतरिम राहत (इंटरिम इंजंक्शन) की मांग पर सुनवाई के लिए मामले को सूचीबद्ध किया है। याचिका में Meta (Facebook/Instagram), X सहित कई पक्षों को प्रतिवादी बनाया गया है।

याचिका में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर झूठे दावे किए जा रहे हैं कि गडकरी और उनके परिवार को E20 नीति से निजी आर्थिक लाभ हुआ है। गडकरी ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और मानहानिकारक बताते हुए कहा कि एथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन आता है, सड़क परिवहन मंत्रालय के नहीं।

गडकरी ने अदालत से डीपफेक वीडियो और भ्रामक पोस्ट हटाने, उनके प्रसार पर रोक लगाने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हाल ही में नितिन गडकरी ने एक टीवी से एक्सक्लूसिव बात की थी और देश में ई-20 और फॉलिस फ्यूल को लेकर चल रही चर्चाओं और शंकाओं पर खुलकर अपनी राय रखी थी। नितिन ने बताया था, “पूरी टेस्टिंग के बाद ही ई-20 का इस्तेमाल शुरू हुआ। सरकार कोई भी नई तकनीक लाने से पहले उसकी टेस्टिंग करती है।”

नितिन ने ये भी कहा था कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई थी कि ई-20 के इस्तेमाल से गाड़ियों के इंजन खराब हो रहे हैं। उन्होंने इस दौरान भी ये बात कही थी कि इस तरह के प्रोपेगैंडा कौन कर रहा है, इसमें मैं जाना नहीं चाहता।

इस दौरान नितिन ने ये भी कहा था कि देश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और पर्यावरण को बचाने के लिए इथेनॉल भविष्य का ईंधन है।

नितिन गडकरी ने ये भी कहा था कि जब मक्के से इथेनॉल बनने की शुरुआत हुई, तो मक्के की कीमतें बढ़ीं और किसानों को इससे काफी लाभ हुआ। आज हालात बदले हैं और इथेनॉल के आने से चीनी मिलों और गन्ना किसानों की किस्मत बदल गई है। नितिन ने साफ कहा था कि क्या हमारे देश को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर नहीं होना चाहिए?”

इससे पहले E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी ने खुली चुनौती दी थी और कहा था कि एक भी ऐसी कार दिखा दो जिसे नुकसान हुआ हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1