टॉप 100 भारतीय अमीरों की नई लिस्ट, लगातार 12 साल से सबसे अमीर भारतीय मुकेश अंबानी

फोर्ब्स इंडिया ने जारी की 2019 की टॉप 100 सबसे अमीर भारतीयों की नई लिस्ट और इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एकबार फिर से बने भारत के सबसे अमीर शख्स। आपको बता दें कि लगातार 12 साल से नंबर 1 पर हैं मुकेश अंबानी लगभग 4 मिलियन अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी के साथ मुकेश अंबानी लगभग 51.4 बिलियन की कुल संपत्ति के साथ नंबर 1 पर बरकरार हैं। वहीं गौतम अडानी ने 8 अंकों का आंकड़ा पार कर इस लिस्ट में दूसरे नंबर आसीन हुए हैं। इसके अलावा उदय कोटक ने टॉप 5 में पहली बार जगह बनाई है। तो वहीं आर्सेलर स्टील के चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल इस लिस्ट में नीचे आ गए हैं। गौरतलब है कि पिछले साल लक्ष्मी मित्तल तीसरे नंबर पर थे जो 6 पायदान खिसकर 9वें नंबर पर आ गए हैं। तो वहीं 10वें नंबर पर कुमार मंगलम बिड़ला हैं। इस बार टॉप 10 की लिस्ट में अजीम प्रेमजी नहीं है क्योंकि अजीम प्रेमजी 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

देश के टॉप 10 अमीर ये हैं

1-  मुकेश अंबानी- 5140 करोड़ डॉलर लगभग 3.64 लाख करोड़ रुपए

2-  गौतम अडानी- 1570 करोड़ डॉलर लगभग 1.10 लाख करोड़ रुपए

3-  हिन्दुजा ब्रदर्स- 1560 करोड़ डॉलर लगभग 1.10 लाख करोड़ रुपए

4-  पी मिस्त्री- 1500 करोड़ डॉलर लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपए

5-  उदय कोटक- 1480 करोड़ डॉलर लगभग 1.05 लाख करोड़ रुपए

6-  शिव नाडर- 1440 करोड़ डॉलर लगभग 1.02 लाख करोड़ रुपए

7-  राधाकृष्णन दमानी- 1430 करोड़ डॉलर लगभग 1.01 लाख करोड़ रुपए

8-  गोदरेज फैमिली- 1200 करोड़ डॉलर लगभग 85,200 करोड़ रुपए

9-  लक्ष्मी मित्तल- 1050 करोड़ डॉलर लगभग 74,550 करोड़ रुपए

10- कुमार मंगलम बिड़ला- 960 करोड़ डॉलर लगभग 68,160 करोड़ रुपए

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1