Navratri 2nd Day Colour

Navratri Ke Dusre Din Ka Colour 2026: नवरात्रि के दूसरे दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए? जानें

Navratri Ke Dusre Din Ka Colour 2026: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के प्रत्येक दिन का एक खास रंग होता है। जिसे धारण करने से माता रानी की खास कृपा प्राप्त होती है। 20 मार्च 2026 को चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है। ऐसे में हर किसी के मन में ये सवाल है कि इस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा। अलग-अलग वेबसाइट पर नवरात्रि के रंगों से जुड़ी अलग-अलग जानकारी देखने को मिल रही है। ऐसे में ये कन्फ्यूजन काफी ज्यादा बढ़ गई है कि नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं ये खास आर्टिकल, जिसमें हम आपको नवरात्रि के दूसरे दिन का शुभ रंग तो बताएंगे ही साथ ही अन्य दिनों के रंगों की भी जानकारी देंगे।

नवरात्रि के दूसरे दिन का रंग (Navratri 2nd Day Colour)
हरा – नवरात्रि के दूसरे दिन का रंग हरा है। ये रंग प्रकृति, विकास, शान्ति और स्थिरता का प्रतीक है। शुक्रवार को इस रंग का उपयोग करने से देवी की खास कृपा प्राप्त होगी। हरा रंग नई शुरुआत का भी प्रतीक होता है।

नवरात्रि के अन्य दिनों के शुभ रंग
नवरात्रि के तीसरे दिन का रंग – स्लेटी
नवरात्रि के चौथे दिन का रंग – नारंगी
नवरात्रि के पांचवें दिन का रंग – सफेद
नवरात्रि के छठे दिन का रंग – लाल
नवरात्रि के सातवें दिन का रंग – गहरा नीला
नवरात्रि के आठवें दिन का रंग – गुलाबी
नवरात्रि के नौवें दिन का रंग – बैंगनी
नवरात्रि कब से कब तक रहेगी 2026
इस साल चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 19 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक मनाया जाएगा। वहीं नवरात्रि व्रत का पारण 27 मार्च को किया जाएगा। नवरात्रि की अष्टमी और नवमी दोनों 26 मार्च की ही रहेगी। लेकिन कुछ जगहों पर नवमी 27 मार्च को भी मनाई जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1