Ram Vilas Paswan Dead

पासवान के निधन पर राष्‍ट्रपति समेत दिग्‍गज हस्तियों ने जताया शोक,PM मोदी – एक दोस्त और मूल्यवान सहयोगी को खोया…

लोक जनशक्ति पार्टी के वरिष्‍ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री Ram Vilas Paswan का गुरुवार को अस्‍पताल में निधन हो गया। वे बीते काफी समय से बीमार थे। हाल ही में उनकी बायपास सर्जरी हुई थी। बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट करके उनके निधन की जानकारी दी। उन्‍होंने लिखा, पापा… अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। सियासी हस्तियों ने पासवान के निधन पर शोक संवेदना जताते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताया है…

देश ने दूरदर्शी नेता खोया : राष्‍ट्रपति

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ‘केंद्रीय मंत्री Ram Vilas Paswan के निधन से देश ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया है। उनकी गणना सर्वाधिक सक्रिय और सबसे लंबे समय तक जनसेवा करने वाले सांसदों में की जाती है। वे वंचित वर्गों की आवाज मुखर करने वाले तथा हाशिए के लोगों के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे। आपातकाल विरोधी आंदोलन के दौरान जयप्रकाश नारायण जैसे दिग्गजों से लोकसेवा की सीख लेने वाले पासवान जी फायरब्रांड समाजवादी के रूप मे उभरे। उनका जनता के साथ गहरा जुड़ाव था और वे जनहित के लिए सदा तत्पर रहे। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदना।’

प्रधानमंत्री मोदी ने पासवान के निधन पर कहा कि इस दुख को शब्‍दों में बयां नहीं किया जा सकता है। पासवान जी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। देश की सियासत में इस रिक्‍तता को कभी नहीं भरा जा सकेगा। मैंने एक दोस्त, मूल्यवान सहयोगी को खो दिया है। पासवान हर गरीब को यह सुनिश्चित करने के लिए उत्‍सुक थे कि वह गरिमामय जीवन बसर करे। प्रधानमंत्री ने कहा कि राम विलास पासवान जी ने दृढ़ संकल्प के साथ से राजनीति में कदम रखा था। एक युवा नेता के रूप में उन्होंने आपातकाल के दौरान अत्याचार और लोकतंत्र पर हमले का विरोध किया था। वह एक उत्कृष्ट सांसद और मंत्री थे जिन्होंने विभिन्‍न नीतिगत क्षेत्रों में बहुमूल्‍य योगदान दिया।


गरीबों, वंचितों, दलितों की आवाज उठाई : तेजस्वी यादव

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि Ram Vilas Paswan जी का निधन एक बेहद ही दुखद समाचार है। उन्होंने जिंदगी भर गरीबों की, वंचितों की, शोषितों की, दलितों की आवाज उठाई है और उत्थान की बात कही है। हमारे पिता से उनके बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। हम लोग एक परिवार के रूप में रहे हैं।


गरीब और दलित वर्ग ने बुलंद आवाज खो दी : राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, Ram Vilas Paswan जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। गरीब और दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज खो दी। उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं।

मिट्टी से जुड़े नेता थे पासवान : राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री Ram Vilas Paswan जी का निधन मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक है। अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में उन्होंने हमेशा गरीबों, दलितों एवं वंचितों के कल्याण के लिए काम किया। उनकी गिनती बिहार की मिट्टी से जुड़े कद्दावर नेताओं में थी और उनके सभी दलों के साथ अच्छे संबंध थे। रामविलासजी के निधन से बिहार राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में भी बड़ी रिक्तता पैदा हो गई है। उनके साथ मेरी बहुत अच्छी मित्रता थी। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। इस दुःख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवार एवं समर्थकों को संबल प्रदान करें। ॐ शान्ति!


गरीबों की चिंता करने वाले नेता : जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि रामविलास जी गरीबों की चिंता करने वाले, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता करने वाले नेता थे। वे चाहे किसी भी सरकार में मंत्री रहे हों, सभी पार्टियों के साथ बराबर की दोस्ती, सभी को साथ लेकर चलना, समाज के प्रति समर्पण के साथ उन्होंने जीवन बिताया।

जीवनभर दलितों के लिए लड़े : जावड़ेकर

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि Ram Vilas Paswan जी का निधन एक बेहद ही दुखद समाचार है। वो जिंदगी भर दलित, पिछड़े सभी समूहों के लिए लड़ते थे। मंत्रीमंडल में वो बहुत सक्रिय रहते थे। प्रधानमंत्री मोदी जी पर उनका बहुत विश्वास था।

खलेगी पासवान की कमी : प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, यकीन नहीं हो रहा है कि Ram Vilas Paswan जी हमारे बीच नहीं रहे। ये बेहद दुखद सूचना है। वे भारत के गरीब, वंचित, शोषित, दलित की नुमाइंदगी करने वाले थे। न केवल बिहार में, पूरे देश में उनकी रिक्तता सभी को खलेगी…

गरीबों के मसीहा थे पासवान : अश्विनी कुमार चौबे

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि Ram Vilas Paswan जी इस देश के बड़े ही लोकप्रिय नेता और गरीबों के मसीहा के रूप में थे। उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है। भगवान उनके परिवार को इस दुख के समय में सहनशक्ति प्रदान करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1