राजधानी के चौक थाना क्षेत्र में स्थित घंटाघर में CAA, NRC व NPR के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान अब तक कई प्रकार के कार्यक्रम हो चुके हैं। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को घंटाघर पर 14 Feb को Pulwama शहीदों की याद पर मुशायरे की महफिल आयोजित की गई है। बताया जा रहा है कि शाम 4:00 बजे से घंटाघर पर शेर-ओ-शायरी की महफिल सजेगी।
मुशायरे में शबीना अदीब, हसन काजमी, अनूप श्रीवास्तव, शोएब अनवर, जौहर कानपुरी, चरण सिंह बशर, डॉ नसीम निख़त, हैदर अल्वी, रुबीना लखनवी, पप्लू लखनवी,समेत कई शायर शामिल होंगे। घंटाघर में होनेव वाले इस कार्यक्रम की जानकारी सोशल एक्टिविस्ट मेराज हैदर ने दी। जहां एक तरफ घंटाघर में मुशायरे की महफिल का कार्यक्रम होगा, तो वहीं दूसरी तरफ गोमतीनगर के उजरियांव गांव में Pulwama अटैक में शहीद जवानों कैंडल मार्च निकालकर श्रंद्धाजलि दी जाएगी। यह जानकारी उजरियांव प्रदर्शन कमेटी की तरफ से दी गई है।
14 फरवरी 2019 वह काला दिन था जब देश के जवानों की शहादत पर पूरा देश रोया था। 14 फरवरी यानी Valentine Day दिन गुरुवार दोपहर 3:30 बज रहे थे, जब आतंकियों ने हमारे वीर जवानों के काफिले पर हमला बोला था। आतंकियों के इस अटैक में हमारे 40 जवानों ने अपनी शहादत दी थी। इस काले दिन को आज एक साल पूरा हो गया है, लेकिन इस मनहूस दिन को आज भी पूरा देश नहीं भुला पा रहा है। जब भी लोग Pulwama हमले को याद करते हैं तो सभी की रूह कांप जाती है। लोगों के मन में वह मंजर किसी खंजर से कम नहीं चुभता है।

