Vladimir Putin

Moscow Bomb Blast: मॉस्को में कार बम धमाके में रूसी जनरल की मौत

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बड़ा झटका लगा है. रिपोर्ट के मुताबिक मॉस्को में व्लादिमीर पुतिन की सेना के ऑपरेशनल ट्रेनिंग विभाग के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फानिल सरवरोव की संदिग्ध कार बम विस्फोट में मौत हो गई. यह हमला सोमवार (22 दिसंबर 2025) को हुआ. लेफ्टिनेंट जनरल फानिल सरवारोव रूसी सशस्त्र बलों में एक बेहद अहम पद पर तैनात थे. वह डिपार्टमेंट ऑफ ऑपरेशनल ट्रेनिंग के प्रमुख थे, जो सेना की रणनीतिक ट्रेनिंग और युद्ध तैयारियों की जिम्मेदारी संभालता है. यह विभाग सीधे तौर पर रूस की युद्ध क्षमता और रक्षा नीति से जुड़ा माना जाता है, इसलिए सरवारोव की भूमिका बेहद संवेदनशील और रणनीतिक थी.

विस्फोट एक अपार्टमेंट इमारत के पास एक कार पार्किंग में हुआ था. इस हमले के पीछे यूक्रेनी खुफिया एजेंसी के होने के शक जाहिर किया जा रहा है. हालांकि, अभी तक यूक्रेनी सरकार ने मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया है. शुरुआती जांच के अनुसार धमाका उस समय हुआ जब लेफ्टिनेंट जनरल अपनी कार में मौजूद थे. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उन्हें कई छर्रे लगे और चेहरे की हड्डी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. गंभीर चोटों के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. रूसी जांच एजेंसियों ने इस घटना को संदिग्ध कार बम हमला करार दिया है.

पुतिन सरकार के लिए क्यों है यह हमला गंभीर?

रूसी सेना के इतने वरिष्ठ अधिकारी को राजधानी में निशाना बनाया जाना सुरक्षा तंत्र की बड़ी चूक मानी जा रही है. यूक्रेन युद्ध के बीच यह घटना रूस की आंतरिक सुरक्षा और खुफिया व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है. माना जा रहा है कि इस हमले से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर राजनीतिक और सैन्य दबाव और बढ़ सकता है.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1