आयुष्मान भारत योजना का 50 लाख से अधिक नागरिकों को मिला लाभ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि देश में आयुष्मान भारत योजना के तहत 50 लाख से अधिक लोगों को लाभ प्रदान करना एक बड़ी उपब्धि है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत बनाने की यात्रा में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इसपर प्रत्येक भारतीय को गर्व होगा कि एक वर्ष में ही, आयुष्मान भारत की बदौलत 50 लाख से अधिक नागरिकों को मुफ्त इलाज का लाभ मिला है। इलाज के अलावा यह योजना कई भारतीयों को सशक्त भी बना रही है। ठीक एक वर्ष पहले 23 सितंबर 2018 में लॉन्च किया गया था।

आयुष्मान भारत विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसका उद्देश्य देश के 10.74 करोड़ से अधिक गरीब नागरिकों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य (पीएम-जेएवाई) के तहत, 16,085 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है और 10 करोड़ से अधिक लोगों को ई-कार्ड जारी किए गए हैं। आयुष्मान भारत के तहत देश भर में लगभग 17,150 हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर कार्य करने लगे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1