जानिए अभी कहां पहुंचा मॉनसून?

पिछले 2 दिनों से गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। देश के कई राज्यों में छिट-पुट बारिश हो रही है, लेकिन केरल और तमिलनाडु को छोड़कर Monsoon की बारिश अभी नहीं हुई है। भारतीय मौसम विभाग की मानें, तो दक्षिण-पश्चिम Monsoon के लिए अनुकूल स्थितियां दिख रही हैं। अगर ऐसा ही रहा तो देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना बन जाएगी। ऐसे में लोगों को इस गर्मी से निजात मिल जाएगी।

IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम Monsoon दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पूर्वी बंगाल के कुछ इलाकों की तरफ लगतार बढ़ता नजर आ रहा है। Monsoon की रफ्तार के अनुसार कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और बंगाल की खाड़ी, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में अगले 3-4 दिनों में बारिश की संभावना है।

इसके साथ पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम और पूर्वोत्तर के राज्यों के कुछ हिस्सों में Monsoon 11-12 जून तक आगे बढ़ने की संभावना है। IMD ने कहा कि दक्षिण पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर के ऊपर और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और आंध्र प्रदेश तट से लगे क्षेत्रों और उसके पास के क्षेत्रों में मंगलवार को तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में मछुआरों को समुद्र में नहीं उतरने की सलाह दी गई है।


दिल्ली में सोमवार को तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। IMD ने कहा कि मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने और तेज सतही हवाएं (30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक) चलने की उम्मीद है। क्षेत्र में 15 जून तक लू चलने की संभावना नहीं है। बंगाल की खाड़ी में एक संभावित कम दबाव क्षेत्र के कारण नम हवाओं के कारण 12 और 13 जून को दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और दक्षिण MP के कुछ हिस्सों में 11 -12 जून के दौरान छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। दूसरी ओर, बिहार और उत्तर प्रदेश में Monsoon की आहट अब सुनाई देने लगी है। दोनों राज्यों में 10 जून से Weather का मिजाज बदलेगा और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बन रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1