Covid-19 के खिलाफ बड़ा कदम उठाने की तैयारी में पीएम मोदी! कई नेताओं से की बातचीत

Coronavirus का संक्रमण देश भर में लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इसे रोकने के लिए PM Modi लगातार प्रभावी कदम उठा रहे हैं। वहीं खबर है कि Covid-19 के खिलाफ लड़ाई में PM Modi कोई बड़ा उठा सकते हैं। दरअसल सूत्रों के अनुसार, PM Modi ने पूर्व राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से फोन पर बातचीत की है। इसके अलावा उन्होंने विपक्ष के कई नेताओं से भी बात की, जिसमें सोनिया गांधी से लेकर ममता बनर्जी तक शामिल हैं। बताया कहा जा रहा है कि PM नरेंद्र मोदी सभी राजनीतिक दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश में जुटे हैं।

सूत्रों के अनुसार, PM Modi ने सबसे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से बातचीत की, जो किसी जमाने में कांग्रेस के संकटमोचक माने जाते थे। इसके अलावा उन्होंने पूर्व PM डॉक्टर मनमोहन सिंह को भी कॉल किया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से भी बातचीत की। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी बातचीत की। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी, बीजू जनता दल सुप्रीमो और ओडिशा के CM नवीन पटनायक, डीएमके चीफ एमके स्टालिन और तेलंगाना के CM केसीआर से भी फोन पर बात की। उन्होंने अकाली दल के सीनियर नेता प्रकाश सिंह बादल को भी फोन मिलाया

सूत्रों के अनुसार, बातचीत के दौरान PM मोदी ने Coronavirus से बचाव के लिए उठाए गए कदमों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने इस गंभीर मसले पर बाकी नेताओं की राय ली और आगे के कदमों के लिए सहयोग मांगा।

पिछले महीने PM मोदी ने Coronavirus के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था। लेकिन सोनिया गांधी सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाया था कि बिना तैयारी के लॉकडाउन को लागू कराया गया है। हालांकि PM मोदी और BJP के सारे नेता कह रहे हैं कि Corona के संक्रमण को रोकने के लिए उनके पास कोई चारा नहीं था। PM मोदी कई बार ये दोहरा चुके हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग ही इस वायरस से बचने का सबसे कारगर तरीका है।

PM मोदी ने इससे पहले गुरुवार को देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की थी। उस दौरान उन्होंने लॉकडाउन खत्म होने की सूरत में उन सभी से आगे लोगों को सड़कों पर निकलने से रोकने के लिए रोडमैप मांगा था।

पिछले दिनों शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में PM नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को Coronavirus के खिलाफ जंग के लिए पांच एस यानी संकल्प, संयम, सकारात्मकता, सम्मान और सहयोग का मंत्र दिया था। PM मोदी के साथ इस वीडियो कांफ्रेंस में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में कई प्रमुख क्रिकेटर शामिल हैं। इनमें सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और विराट कोहली के अलावा विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान, युवराज सिंह और केएल राहुल का नाम भी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1