कोरोना के कारण देश में 52% लोगों की जा सकती है नौकरी

Coronavirus के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए किए गए 21 दिन के देशव्यापी पाबंदियों का अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव होगा। भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) एक सर्वेक्षण के हवाले से भारी संख्या में लोगों की नौकरी जाने का अंदेशा जताया है।

CII के करीब 200 मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के बीच किए गए ऑनलाइन सर्वेक्षण ‘सीआईआई सीईओ स्नैप पोल’ के मुताबिक मांग में कमी से ज्यादातर कंपनियों की आय गिरी है। इससे नौकरियां जाने का अंदेशा है। सर्वेक्षण के अनुसार, चालू तिमाही (अप्रैल -जून) और पिछली तिमाही (जनवरी-मार्च) के दौरान अधिकांश कंपनियों की आय में 10% से अधिक कमी आने की आशंका है और इससे उनका लाभ दोनों तिमाहियों में पांच प्रतिशत से अधिक गिर सकता है।

CII ने कहा, घरेलू कंपनियों आय और लाभ दोनों में इस तेज गिरावट का असर देश की आर्थिक वृद्धि दर पर भी पड़ेगा। रोजगार के स्तर पर इनसे संबंधित क्षेत्रों में 52% तक नौकरियां कम हो सकती हैं। सर्वेक्षण के अनुसार लॉकडाउन खत्म होने के बाद 47% कंपनियों में 15% से कम नौकरियां जाने की संभावना है। वहीं 32% कंपनियों में नौकरियां जाने की दर 15 से 30% होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1