टी20 में टूटा हाईएस्ट टारगेट चेज का रिकॉर्ड, पहली बार एक मैच में लगी तीन सेंचुरी

मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मैच ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में कई नए रिकॉर्ड दर्ज कर दिए। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई न्यूयॉर्क ने 20 ओवर में 266 रन बनाए, जिसके जवाब में वाशिंगटन फ्रीडम ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। यह टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज बन गया। खास बात यह रही कि इस मुकाबले में तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़े, जो टी20 क्रिकेट में पहली बार देखने को मिला।

वाशिंगटन फ्रीडम ने तोड़ा पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड
एमआई न्यूयॉर्क ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान निकोलस पूरन के 106 रनों की शानदार शतकीय पारी और कायरन पोलार्ड के 64 रनों की मदद से 20 ओवर में 266 रन बनाए। जवाब में वाशिंगटन फ्रीडम की शुरुआत खराब रही और टीम ने महज 10 रन पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद स्टीव स्मिथ (नाबाद 110) और एंड्रीज गौस (132) ने तीसरे विकेट के लिए 241 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी कर टीम को 18.4 ओवर में जीत दिला दी। इस जीत के साथ वाशिंगटन फ्रीडम ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़े सफल रन चेज का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

टी20 क्रिकेट में हाईएस्ट चेज टारगेट

  • वाशिंगटन फ्रींडम – 267 रन (बनाम एमआई न्यूयॉर्क)
  • पंजाब किंग्स – 265 रन (बनाम दिल्ली कैपिटल्स)
  • पंजाब किंग्स – 262 रन (बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स)
  • साउथ अफ्रीका – 259 रन (बनाम वेस्टइंडीज)

एंड्रीज गौस बने एमएलसी में शतक लगाने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी
मेजर लीग क्रिकेट में अब तक विदेशी खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिलता रहा है, लेकिन एंड्रीज गौस ने अमेरिकी क्रिकेट के लिए नया इतिहास रच दिया है। वाशिंगटन फ्रीडम के इस बल्लेबाज ने 51 गेंदों में 132 रन की विस्फोटक पारी खेलकर एमएलसी में शतक लगाने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। अपनी इस यादगार पारी में गौस ने 10 चौके और 12 छक्के जड़े।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1