whatsapp

Meta लाने वाला है पेड सब्सक्रिप्शन प्लान,क्या वॉट्सऐप यूज करने के लिए सभी को देने होंगे पैसे?

WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए अब आपको पैसे देने पड़ सकते हैं। दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लाने की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, Meta ने वॉट्सऐप के इस पेड सब्सक्रिप्शन प्लान की टेस्टिंग शुरू कर दी है। वॉट्सऐप के रेगुलर यूजर को कुछ सुविधाओं के लिए Plus सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है। प्रीमियम यूजर्स को रेगुलर अनपेड यूजर के मुकाबले एक्स्ट्रा टूल्स का एक्सेस मिलेगा, जो यूजर्स को इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप इस्तेमाल करने का अलग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।

मिलेगा पर्सनलाइज्ड फीचर
WhatsApp की डेवलपमेंट्स पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप के लिए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान पर काम किया जा रहा है। पेड वर्जन में यूजर्स को पर्सनलाइज्ड इंटरफेस मिल सकता है। यूजर्स अपने पसंद के हिसाब से ऐप के आइकन और थीम को बदल सकते हैं। Android यूजर्स को इसके लिए 14 नए आइकन स्टाइल मिलेंगे, जो अभी डेवलपमेंट फेज में है।

इसके अलावा पेड वर्जन वाले यूजर्स को वॉट्सऐप चैट में मैसेज पिन करने की ज्यादा लिमिट मिलेगी। यूजर्स अपने 20 चैट्स को पिन कर पाएंगे यानी मौजूदा 3 मैसेज के मुकाबले 17 मैसेज ज्यादा पिन करने की लिमिट मिलेगी। साथ ही, ऐप नोटिफिकेशन्स के लिए पेड यूजर्स को एक्सक्लूसिव रिंगटोन्स मिलेंगे, जिन्हें यूजर्स अपने दोस्तों के लिए सेट कर पाएंगे। इनकमिंग वॉट्सऐप कॉल के लिए इन रिंगटोन्स का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

फ्री यूजर्स को मिलती रहेंगी ये सुविधाएं
WABetaInfo के मुताबिक पेड वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए कई सब्सक्राइबर्स ओनली फीचर्स जोड़े जा सकते हैं, जिनमें एक्सक्लूसिव स्टीकर पैक भी शामिल है। ये फीचर्स फ्री यूजर्स को नहीं मिलेंगे। हालांकि, फ्री यूजर्स के लिए मौजूदा मिलने वाली सुविधाएं पहले की तरह ही मिलती रहेंगी। अतिरिक्त सुविधाओं के लिए यूजर्स को वॉट्सऐप के पेड प्लान को सब्सक्राइब करना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल पेड सब्सक्रिप्शन फीचर को टेस्ट किया जा रहा है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद कंपनी इसे रोल आउट कर सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1