बॉलीवुड एक्ट्रेस Karisma Kapoor में वेब सिरीज ‘Mentalhood’ के साथ डिजिटल दुनिया में अपना डेब्यू किया है। Karisma Kapoor का यह वेब सीरीज पूरी तरह से Release होने को तैयार है। उनके डिजिटल डेब्यू के जारी हुए पोस्टर में शो के लुक में पूरी कास्ट है। ऑल्ट बालाजी का शो मेंटलनेस अपनी ऐलान के ही खबरों में बना हुआ है। तब से हम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शो के प्रीमियर का इंतजार कर रहे हैं।
इस शो में Karisma Kapoor का भी डिजिटल डेब्यू हो रहा हैंl इस शो में वह लीड रोल में नजर आएंगी। यह वेब शो माताओं की रोलरकोस्टर यात्रा को स्क्रीन पर लाएगा। मातृत्व के विभिन्न रंगों को रेखांकित करते हुए एक नया पोस्टर जारी किया गया हैं और पूरी तरह से हाइलाइट किया गया कि सभी भूमिकाएं कितनी अलग हैं।
ऐसे में शो का नया पोस्टर जारी किया गया है। इस सीरीज में Karisma Kapoor के अलावा डिनो मोरिया, संजय सूरी, संध्या मृदुल, शिल्पा शुक्ला, श्रुति सेठ और तिलोतमा शोम की अहम भूमिका है।
Karisma कोहली के निर्देशन में बनी वेब सीरीज Mentalhood में करिश्मा कपूर (मीरा शर्मा) के रूप में अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। निर्माताओं ने नए पोस्टर को जारी करते हुए लिखा है, ‘पेरेंटिंग बन जाएगी एक रेस, तब होगा ही मेंटल हुड वाला क्रेज!’ वेब-सीरीज़ उन माताओं की जर्नी का प्रदर्शन करेंगी जो अपने बच्चों की परवरिश करने के लिए बड़ी मेहनत करती हैं। मल्टी-टास्किंग एक आदत बन जाती है और लगातार चिंता और अपराध बोध उनकी प्रकृति बन जाती है। वहीं इस शो का ट्रेलर 24 फरवरी, 2020 को Release किया जाएगा।

