UP NEWS

मायावती का बड़ा एलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के आगाज के बीच 29 मार्च को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने नोएडा में PDA रैली कर चुनावी अभियान का शंखनाद किया. वहीं अब बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने भी आज (सोमवार 30 मार्च) को बड़ा ऐलान कर दिया है. मायावती ने मंगलवार (31 मार्च) को पार्टी के लखनऊ कार्यालय में सभी प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. जिसमें पार्टी की मजबूती के साथ ही आगामी रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है.

पार्टी कार्यालय द्वारा मीडिया कवरेज की सूचना के मुताबिक पार्टी की चुनावी तैयारियां, संगठन की जमीनी मजबूती, आर्थिक स्थिति और सर्व समाज में पार्टी का जनाधार बढ़ाने की भी समीक्षा होगी. इसके साथ ही आगामी आंबेडकर जयंती की तैयारियों पर भी चर्चा हो सकती है.
मिशन 2027 की तैयारी
पार्टी सूत्रों के मुताबिक बसपा सुप्रीमो मायावती पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक की कमेटियों की स्थिति, टारगेट की प्रगति और संगठनात्मक कार्यों की रिपोर्ट लेंगी. हाल के दिनों में बसपा ने संगठन को मजबूत करने और बहुजन एकता पर जोर दिया है. इस बैठक को मिशन 2027 के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसके अलावा बाबा साहब की जयंती को लेकर भी चर्चा संभावित है. पार्टी पूरे जोर शोर से इस कार्यक्रम को मनाती रही है. इसके साथ ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को और अधिक सक्रिय होने और लोगों के बीच जाने के निर्देश मिल सकते हैं.

प्रदेश में चुनावी हलचल शुरू
यहां बता दें कि एक दिन पहले ही रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नोएडा में PDA रैली कर वेस्ट यूपी में से चुनावी शंखनाद का आगाज किया, जबकि जेवर एयरपोर्ट के बहाने 28 मार्च को पीएम मोदी ने भी नोएडा में एक रैली को संबोधित किया था. जबकि मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर जेवर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को अपनी सरकार में शुरू होना बताया था.

बीते कुछ दिनों में जिस परकार प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां बढीं हैं, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पार्टियों ने अभी से विधानसभा चुनावों के लिए अपने पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दिया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1