UP NEWS

Mathura News: कौन है फरसा वाला बाबा जिनके मौत के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने हाईवे किया जाम

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में गो रक्षक फरसा वाले बाबा की मौत के बाद जमकर बवाल शुरू हो गया. यहां के कोसी इलाके में आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर उतरकर जमकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया, जिसके बाद यहां से गुजर रहे वाहनों पर पथराव किया गया, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई. हालात को काबू करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा.

खबर के मुताबिक गो रक्षक संत चंद्रशेखर जिन्हें लोग ‘फरसा वाले बाबा’ के तौर भी जानते हैं. उन्हें शनिवार तड़के करीब चार बजे गो तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद वो मोटरसाइकिल से गोतस्करों की पीछा कर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके बाकी साथी फरार हो गए. इस घटना की खबर जैसे ही आसपास के इलाकों में फैली बड़ी संख्या में गो रक्षक और उनके समर्थक मथुरा-आगरा हाईवे पर इकट्ठा हो गए और उनका गुस्सा फूट पड़ा.
फरसा वाले बाबा की मौत से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और न्याय की मांग करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस दौरान कई लोगों ने हाईवे से गुजर रहे वाहनों और पुलिस कर्मियों पर पथराव किया, जिससे कई गाड़ियों के शीशे टूट गए, जिसके बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया. जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया और हालात संभालने की कोशिश की.

गुस्साए लोगों ने किया पुलिस पर पथराव
इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प भी हो गई. लोगों ने सुरक्षाबलों पर भी पथराव किया जिसके बाद भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को भी लाठीचार्ज करना पड़ा. गुस्साएं लोगों ने आरोप लगाया कि फरसा वाले बाबा की मौत कोई एक्सीडेंट नहीं बल्कि गोतस्करों ने जानबूझकर उन्हें टक्कर मारकर कुचल दिया. उन्होंने सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की.

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस मामले में जांच करने और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ सख्ता कार्रवाई होगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1