VIKAS DUBEY DELETED SUCCESSFULLY: दफन हो गये सफेदपोशों के काले कारनामें?

गैंगस्टर Vikas Dubey एनकाउंटर में मारा गया है। उज्जैन से कानपुर लाते वक्त विकास दुबे का एनकाउंटर हुआ है। उसे स्ट्रेचर पर लाला लाजपत राय हॉस्पिटल में लाया गया है। सूत्रों ने दावा किया है इस एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल हुए विकास दुबे की मौत हो गई है। दरअसल विकास दुबे को कानपुर ला रही STF के काफिले की गाड़ी आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ। बताया जा रहा है कि जब गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस समय Vikas Dubey हथियार छीनकर भाग निकला।

विकास गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर गिरफ्तार हुआ था। जिसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने विकास को यूपी STF को सौंप दिया। माना जा रहा था कि विकास दुबे के पकड़े जाने से कई बड़े नामों का खुलासा हो सकता है। क्योंकि विकास के संबंध राजनेताओं और पुलिस के लोगों से भी था। लेकिन मुठभेड़ में उसके मारे जाने से अब कैसे होंगे ये खुलासे। कानपुर कांड से लेकर उसके सियासी लिंक और पुलिस से नेक्सस पर भी खुलासे हो सकते थे. लेकिन अब ये मुश्किल होगा।

हालांकि यूपी STF के अफसर हादसे को लेकर अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि तेज बारिश और गाड़ी की रफ्तार तेज होने की वजह से गाड़ी पलट गई है। मीडिया की नजर से Vikas Dubey को बचाने के लिए गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। फिलहाल क्राइम स्पॉट पर किसी को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

सभी राजनीतिक दलों के साथ थे कनेक्शन

Vikas Dubey 25 साल से प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ रहा था। 15 साल BSP के, 5 साल BJP के साथ और 5 साल सपा के साथ रहा था। पंचायत चुनाव के दौरान उसे बसपा से समर्थन मिला, जबकि उसकी पत्नी को SP का समर्थन मिला था।

BSP सरकार के दौरान ही Vikas Dubey ने बिल्हौर, शिवराजपुर, रनियां, चौबेपुर के साथ ही कानपुर नगर में अपना रसूख कायम किया था। इस दौरान शातिर अपराधी Vikas Dubey ने कई जमीनों पर अवैध कब्जे भी किए। जेल में बंद रहते हुए हिस्ट्रीशीटर Vikas Dubey ने शिवराजपुर से नगर पंचयात चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी।

विकास दुबे के राजनीतिक गुरु

मोस्टवांटेड Vikas Dubey का 2006 का वीडियो सामने आया है। वीडियो में Vikas Dubey कहता है कि उसे सियासत में लाने का श्रेय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिकिशन श्रीवास्तव का है और वही मेरे राजनीतिक गुरु हैं Vikas Dubey वीडियो में कहता है, ‘मैं अपराधी नहीं हूं, मेरी जंग राजनीतिक वर्चस्व की जंग है और ये मरते दम तक जारी रहेगी।’

बीच सड़क पर गाड़ी पलटी

हरिकिशन श्रीवास्तव कानपुर के चौबेपुर विधानसभा सीट से 4 बार विधायक रह चुके हैं। वह BSP सरकार में विधानसभा अध्यक्ष भी रहे हैं। हालांकि, वे पहली बार विधायक जनता पार्टी से बने और बाद में जनता दल और फिर BSP का दामन थामा। हरिकिशन श्रीवास्तव दिग्गज नेता माने जाते थे और Vikas Dubey उनके करीबी समर्थकों में से एक था।

1996 में कानपुर की चौबेपुर विधानसभा सीट से हरिकिशन श्रीवास्तव BSP से चुनाव लड़े। उनके खिलाफ BJP से तत्कालीन जिला अध्यक्ष संतोष शुक्ला खड़े हुए थे। इस चुनाव में हरिकिशन ने जीत दर्ज की। हालांकि राजनाथ सिंह साल 2000 में जब यूपी के CM बने तो उन्होंने संतोष शुक्ला को दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बनाया, लेकिन सियासी रंजिश में 11 नवंबर 2001 को कानपुर के थाना शिवली के अंदर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। संतोष शुक्ला की हत्या में Vikas Dubey का नाम आया था, लेकिन वो कोर्ट से बरी हो गया।

विकास दुबे का बीजेपी कनेक्शन

गैंगस्टर Vikas Dubey का साल 2017 का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में 2017 में हुई एक हत्या के संबंध में STF द्वारा उससे पूछताछ की जा रही रही है। इसमें Vikas Dubey ने बताया कि कैसे एक हत्या में उसका नाम कथित रूप से डाला गया था, जिसे निकलवाने में कुछ नेता उसकी मदद कर रहे थे। इस वीडियो में विकास दुबे ने बिल्हौर से BJP विधायक भगवती प्रसाद सागर और बिठूर से BJP विधायक अभिजीत सांगा के नाम का जिक्र किया। इसके अलावा विकास ने ब्लॉक प्रमुख राजेश कमल, जिला पंचायत अध्यक्ष गुड्डन कटियार के नाम भी लिए थे। विकास ने कहा कि इन नेताओं से उसके राजनीतिक संबंध हैं।

उज्जैन में सरेंडर, कुछ नहीं आया विकास दुबे के काम

हालांकि, BJP के दोनों विधायकों ने Vikas Dubey के साथ अपने संबंध होने से इनकार किया है। अभिजीत सांगा पहले कांग्रेस में थे और फिलहाल BJP से विधायक हैं। वहीं, भगवती प्रसाद सागर BSP से BJP में आए हैं। बिल्हौर विधानसभा से विधायक भगवती प्रसाद सागर 2017 में ही BJP में शामिल हुए थे। वहीं अभिजीत सांगा भी 2017 में ही BJP में आए और बिठुर से विधायक बने हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1