mamata banerjee

ममता बनर्जी का ये बड़ा बयान- नंदीग्राम में कांग्रेस को सहयोग करेंगे, हम लड़ाई लड़ेंगे और वापस आएंगे

ममता बनर्जी ने नंदीग्राम उपचुनाव के लिए जिसे अपना उम्मीदवार बनाया उसने सीएम शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात करने के बाद अपना नाम वापस ले लिया। इससे नाराज ममता बनर्जी ने कहा, हम लड़ाई करेंगे, हम वापस आएंगे। नंदीग्राम में हम कांग्रेस को सपोर्ट करेंगे। मेरी राहुल जी से बात हुई है, अरविंद केजरीवाल जी से बात हुई है, हम झुकेंगे नहीं। मैं जनता के साथ हमेशा थी और रहूंगी। ममता ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, कुछ दिनों में दिल्ली ढुलमुल हो जाएगा। तुम लोग रेडी हो जाओ, जल्द जाने के लिए, अब कांग्रेस को सपोर्ट दिया जाएगा। हमने पहले से से सोचा था कि नंदीग्राम में कांग्रेस को सपोर्ट करेंगे, क्योंकि कांग्रेस का कैंडिडेट अच्छा है।

ममता ने लगाया बड़ा आरोप

ममता बनर्जी ने कहा, आज साबित हो गया कि असली तृणमूल कांग्रेस कौन है। हमारे वर्कर कल रात से रो रहे हैं और वो लोग डांस कर रहे हैं। ये टीएमसी को खत्म करने के लिए ही आया है। जिसने चार महीने पहले जिस सिंबल में जीत हासिल किया, और आज जिस इमारत में ये बने उसी इमारत में हमें घुसने नहीं दिया जा रहा है, जोगी से ज्यादा भोगी बन गया है। ये लोग राम जन्म भूमि में चोरी कर रहे हैं। हमारे लोगों को हर दिन STF, सीआईडी डरा रहे हैं।

चुनाव आयोग भाजपा की वॉशिंग मशीन
उद्धव ठाकरे की पार्टी को तोड़ा, फिर NCP को तोड़ा, फिर थ्रेट किया सपोर्ट करने के लिए। काउंटिंग तो CISF, CRPF ने किया। हाइजैक किया गया। टीएमसी 29 साल पुरानी पार्टी है, उसके साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं। उन्होंने फिर हमारा बैंक अकाउंट फ्रिज कर दिया। हमने सिंबल को लेकर सख्त विरोध किया है, हमें फिलहाल ये सिंबल दिया गया है। हम अपने पुराने सिंबल में वापस जाएंगे। हमारे पास सारे डॉक्यूमेंट्स हैं, वे ऐसा नहीं कर सकते। भाजपा की वाशिंग मशीन के चुनाव आयोग, जल्द ही ब्लैक बीजेपी का एक्सपोज होगा।

नंदीग्राम फ्यूचर गठबंधन का मैसेज है
ममता ने कहा, मैने इंडिया गठबंधन कभी नहीं छोड़ा, हम सभी के साथ है, gen z लड़ाई में हमने साथ दिया था। नंदीग्राम में सपोर्ट फ्यूचर गठबंधन के लिए ये एक मैसेज है। बीजेपी को हेल्प करने के लिए हमारे बागियों को काम पर लगाया गया है। बंगाल की जनता कभी उसे समर्थन नहीं करेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1