Satya Niketan News

सत्य निकेतन हादसा में बड़ा एक्शन: पीजी ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे के बाद पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में अब हादसे का शिकार हुई इमारत में जो पीजी चल रहा था उसके संचालक सुधांशु को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस सुधांशु से पूछताछ कर रही है. कुछ देर में उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, महेश ने बिल्डिंग को अगस्त 2025 से दो बिजनेस पार्टर्स शुभम त्यागी और सुधांशु को लीज पर दिया था. दोनों पार्टनर्स शुभम और सुधांशु बिल्डिंग लीज पर लेकर ‘Hostel Daze’ के नाम से पीजी चला रहे थे. फिलहाल, शुभम फरार बताया जा रहा है और सुधांशु को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.

महेश ने पुलिस कस्टडी में क्या बताया?

आरोपियों में से एक, महेश की दो दिन की पुलिस कस्टडी आज खत्म हो रही है. उसे साउथ कैंपस पुलिस स्टेशन से कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया गया है. महेश के साथ-साथ एक बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर और एक राजमिस्त्री को भी कोर्ट ले जाया जा रहा है.

बुलडोजर से नहीं, हथौड़े से तोड़ी जाएगी इमारत

सत्य निकेतन में जिस इमारत में दरारें आई थीं, उसे हटाने की कार्रवाई आज शुरू हो गई है. वहां से सारा सामान हटाया लिया गया है. इस इमारत से अगल बगल में बनी 5-6 इमारतों को खाली करवा दिया गया है. बिल्डिंग में जो तोड़ने की कार्रवाई होगी वो बुलडोजर की नहीं, न ही भारी मशीनों से काम कराई जा रही है बल्कि हथौड़े और अन्य औजारों से जर्जर इमारत तोड़ी जा रही है.

फिलहाल, MCD की टीम मौके पर है और गिरी हुई इमारत के बगल में मौजूद कमजोर बिल्डिंग को तोड़ने का काम शुरू हो गया है. मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1