शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे ने ली CM पद की शपथ, दिया बड़ा संदेश

गुरुवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में 18वें मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने के लिए पहुंचे तो उनका स्वागत तोरण ध्वनि से किया गया। पूरे शपथ ग्रहण समारोह में विधि- विधान और शुभ महुर्त का विशेष ध्यान रखा गया। शुभ घड़ी के हिसाब से ही उद्धव ठाकरे ने केसरिया रंग का कुर्ता पहन रखा था। इसका डिजायन ठीक वैसा ही था जैसी बाला साहेब ठाकरे के कुर्ते का होता था।

केसरिया रंग शिवसेना का ऑफीशियल रंग है। पार्टी के निशान में जिन दो रंगों का इस्तेमाल हुआ है उनमें से एक केसरिया रंग भी है। केसरिया रंग की अपनी एक खासियत होती है। व्यक्ति और उसके विचारों को दर्शाने में इस रंग का विशेष महत्व है। पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से भी इस रंग को शुभ माना जाता है।

केसरियां रंग बलिदान का भी प्रतीक है। इसीलिए जब उद्धव मुख्यमंत्री की शपथ लेने शिवाजी पार्क पहुंचे तो उन्होने इसी रंग का कुर्ता पहना था जिससे वे एक संदेश देने की कोशिश कर रहे थे।
महाराष्ट्र में ठाकरे सरकार की शुरुआत हो चुकी है। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के तमाम बड़े नेता उपस्थित रहे। समारोह में कई राज्यों के सीएम भी पहुंचे।

शिवाजी महाराज को नमन करते हुए मराठी भाषा में उद्धव ने शपथ ली और वे ठाकरे परिवार से पहले मुख्यमंत्री हैं। उद्धव के बाद कैबिनेट के अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाई जा रही है। उद्धव ठाकरे के बाद शिवसेना के एकनाथ शिंदे, सुभाष देसाई को मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई। इसके बाद एनसीपी कोटे से विधायक दल के नेता जयंत पाटिल और छगन भुजबल को शपथ दिलाई गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1