महाराष्ट्र में अब राज्य कर्मचारियों को सप्ताह में सिर्फ 5 दिन करना होगा काम

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। यह तोहफा अवकाश के रूप में दिया गया है। अब महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारी सप्ताह में पांच दिन ही कार्य करेंगे। महाराष्ट्र की कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया है। जिससे सरकारी कर्मचारियों की बल्लेबल्ले को गई है। यह नियम 29 फरवरी से लागू होगा।

महाराष्ट्र में पहले सरकारी कर्मचारियों को महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश मिलता था। लेकिन अब कैबिनेट के निर्णय ने अनुसार सप्ताह के हर शनिवार और रविवार को अवकाश मिलेगा साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने कालेजो में राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया है। महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा 19 फरवरी से सभी कालेजों में राष्ट्रगान गाना अनिवार्य कर दिया गया है।

इससे पहले राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुंबई में मॉल और रेस्टोरेंट 24 घंटे खोले जाने की घोषणा की थी। फिलहाल मुंबई में इसे काला घोड़ा, नरीमन प्वाइंट, बीकेसी और कमला मिल कंपाउंड के इलाके में खोलने का फैसला किया गया है। 26 जनवरी से इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जा चुका है। उन्होने तर्क देते हुए कहा था कि यदि ऑनलाइन ब्रिक्री 24 घंटे खुली रह सकती है। तो मॉल और रेस्टोरेंट क्यो नही?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1