MP में मजदूरों को ले जा रहा ट्रक पलटा पांच की मौत

शनिवार सुबह मध्य प्रदेश के सागर जिले में मजदूरों से भरी एक ट्रक पलट गई। दुर्घटना में 5 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हैं। घायलों में दो की हालात गंभीर बताई जा रही है।
मरने वालों में 3 महिला और 2 पुरुष हैं। घायलों को बंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा सागर छतरपुर रोड के दलपतपुर के पास हुआ। मौके पर बकस्वाहा और छान बीला थाना प्रभारी पहुंचे और घायलों के उपचार का इंतजाम किया।


मजदूरों से भरी ट्रक सागर जिले के कानपुर नेशनल हाईवे पर पुलिया से नीचे गिरी। ट्रक सागर जिले के दलपतपुर के नजदीक सागर कानपुर मार्ग के छानवीला थाना अंतर्गत निवार घाटी सेमरा पुल से गुजर रही थी जब ये हादसा हुआ। ट्रक में 25 मजदूर सवार थे। ट्रक के नीचे दब कर पांच मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। घायलों को बंडा हॉस्पिटल और गंभीर रूप से घायल मजदूरों को सागर अस्पताल में रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक सागर से छतरपुर की ओर जा रही थी।

SSP प्रवीण भूरिया ने बताया कि ट्रक में करीब 25 मजदूर सवार थे। उन्होंने बताया कि सभी मजदूर महाराष्ट से उत्तरप्रदेश जा रहे थे। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। अपने घरों की ओर पलायन कर रहे मजदूरों के साथ प्रदेश में एक के बाद एक दुर्घटनाएं हो रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1