पंजाब पुलिस की ऑपरेशन सेल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है आपको बता दें पंजब के लुधियाना से पुलिस ने दो खालिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी शामिल है, जो लुधियाना में बतौर नर्स काम कर रही थी। पुलिस की माने तो गिरफ्तार किए गए दोनों खालिस्तानी आतंकियों के निशाने पर हिंदू संगठनों के कई बड़े नेता थे। इनका मकसद पंजाब में आतंकी गतिविधियों को फिर से बढ़ावा देना था। महिला का साथी गुरदासपुर से गिरफ्तार किया गया। जो दुबई में बतौर ड्राइवर काम कर चुका है। गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकियों की पहचान हो गई है। आपको बता दें सुरिंदर कौर नाम की गिरफ्तार महिला फरीदकोट की रहने वाली है जो लुधियाना के एक निजी अस्पताल में बतौर नर्स काम करती थी। वहीं दूसरे साथी का नाम लखबीर सिंह जो मूल रूप से होशियारपुर का रहने वाला है। पुलिस की माने तो पिछले एक महीने से दोनो पर शक होने पर इनकी सोशल मीडिया एकाउंट पर नजर रखी जा रही थी पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे है फिलहाल दोनो ही आतंकियों को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
